“अब यहां अपनापन महसूस नहीं होता”... 16 साल बाद 37 वर्ष की अभिनेत्री Mandana Karimi ने भारत को कहा अलविदा !

punjabkesari.in Wednesday, May 13, 2026 - 04:11 PM (IST)

Mandana Karimi : इंडस्ट्री की एक और अभिनेत्री ने भारत को अलविदा कह दिया है। बता दें कि  37 वर्ष की अभिनेत्री Mandana Karimi ने भारत छोड़ने का फैसला ले लिया। इस बात की जानकरी उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से मिलीं, जहां एक फैन ने उनसे पूछा की क्या आप भारत छोड़ रही हैं ? तो बड़े ही भावुक होकर उन्होंने कहा कि मेरे लिए ये फैसला मुश्किल है लेकिन मुझे ये फैसला लेना पड़ेगा। 

 Mandana Karimi

'बिग बॉस 9' और 'लॉकअप' से फेम कमाने वाली अभिनेत्री Mandana Karimi मूलरूप से ईरानी हैं और पिछले 16 वर्षों से भारत रह रही हैं। उन्होंने बताया कि ये उनके जीवन का सबसे बड़ा फैसला है लेकिन इसी के साथ वो अपने जीवन की नई शुरुआत भी करना चाहती हैं। 

सुरक्षा की वजह से लेना पड़ा ये फैसला 
 Mandana Karimi के इस फैसले ने उनके फैंस को बहुत भावुक कर दिया है। करीमी इंडिया को अपना दूसरा घर कहती थीं और वोही घर उन्हें छोड़ना पड़ेगा। उन्होंने बताया ईरान के समर्थन की वजह से उन्हें भारत में बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ा हालांकि इस बारे में उन्होंने कुछ ज्यादा बात नहीं की। 

 Mandana Karimi

उन्होंने कहा कि भारत अब पहले जैसा नहीं रहा है। पिछले कुछ समय पहले उन्होंने बताया था कि कुछ समय से उन्हें धमकियां मिल रही थीं। जब उनसे एक बार पूछा गया कि क्या आपको धमकी मिलती हैं तो जवाब में उन्होंने कहा था,'' हमेशा। 
 
नहीं मिला समर्थन 
मंदाना करीमी ने कहा कि उनके मुश्किल समय में उन्हें किसी का साथ नहीं मिला। उनके उम्मीद के मुताबिक न ही सरकार और न ही उन्हें दोस्तों से कोई मदद मिली। इसलिए वो चाहती है कि वो नई जगह जाकर नए जीवन की शुरुआत करें। 
 Mandana Karimi


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News