वामशी पेडिपल्ली के बर्थडे पर SVC63 की खास झलक, सलमान खान संग BTS वीडियो वायरल
punjabkesari.in Tuesday, Jul 28, 2026 - 05:45 PM (IST)
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। SVC63 के मेकर्स ने निर्देशक वामशी पेडिपल्ली के जन्मदिन के मौके पर फिल्म के सेट से उनका एक खास बिहाइंड द सीन्स वीडियो साझा किया। इस खास झलक में वामशी पेडिपल्ली को फिल्म की शूटिंग के दौरान काम करते हुए देखा जा सकता है। वहीं, सलमान खान और वामशी पेडिपल्ली की दिल छू लेने वाली बर्थडे झप्पी ने SVC63 को लेकर फैंस का उत्साह और बढ़ा दिया है। सलमान खान और वामशी पेडिपल्ली की बर्थडे झप्पी।
A post shared by Sri Venkateswara Creations (@srivenkateswaracreations)
इस BTS वीडियो में फैंस को निर्देशक वामशी पेडिपल्ली की क्रिएटिव सोच और उनके विज़न की एक खास झलक देखने को मिलती है। वीडियो में उन्हें भारतीय सिनेमा की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक को बड़े पर्दे पर उतारने के लिए पूरी लगन से काम करते हुए दिखाया गया है।
वामशी पेडिपल्ली के निर्देशन में बन रही SVC63 में सलमान खान और नयनतारा की नई जोड़ी एक भव्य और बड़े पैमाने की मनोरंजक फिल्म में साथ नजर आएगी। दिल राजू प्रस्तुत, श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस के बैनर तले बन रही इस फिल्म का निर्माण शिरीष और कुलदीप राठौड़ ने किया है, जबकि रफी काज़ी सह-निर्माता हैं। यह फिल्म ईद 2027 पर सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
