‘नागबंधम’ के मेकर्स ने जारी किया ‘नमो रे’ गाने का नया पोस्टर, टीजर कल होगा रिलीज
punjabkesari.in Wednesday, Mar 11, 2026 - 02:38 PM (IST)
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बेहद चर्चित फिल्म नागबंधम के मेकर्स ने इसके पहले गाने "नमो रे" के प्रोमो रिलीज की तारीख का ऐलान कर दिया है। पूरा गाना 15 मार्च 2026 को रिलीज किया जाएगा। महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर फिल्म का टीज़र आने के बाद से ही इसे लेकर काफी चर्चा है। इस टीज़र ने रिलीज के महज 24 घंटों में 20 मिलियन (2 करोड़) से ज्यादा व्यूज पार कर लिए थे, जिससे IMDb की रिपोर्ट के अनुसार यह 2026 की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक बन गई है।
सोशल मीडिया पर यह खबर शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, "एक पवित्र गूंज आने वाली है और #Nagabandham का म्यूजिकल सफर शुरू हो रहा है पहला सिंगल #NaMoRe प्रोमो कल आ रहा है पूरा गाना 15 मार्च को सुबह 11.11 बजे रिलीज होगा"।
नागबंधम के टीज़र को उसके बड़े स्केल, दमदार बैकग्राउंड म्यूज़िक और शानदार स्क्रीन प्रेजेंटेशन के लिए काफी पसंद किया जा रहा है। यह टीज़र एक ऐसी विजुअली रिच पौराणिक दुनिया की झलक दिखाता है, जो पूरी तरह से भारतीय लोककथाओं और कहानियों से जुड़ी हुई है।
नागबंधम की कहानी, स्क्रीनप्ले और डायरेक्शन की कमान अभिषेक नामा ने संभाली है। इस फिल्म के प्रोड्यूसर किशोर अन्नपुरेड्डी और निशिथा नागिरेड्डी हैं। यह फिल्म 2026 की गर्मियों में पैन-इंडिया लेवल पर रिलीज होने के लिए तैयार है।
