4 महीने की प्रेग्नेंट होने के बावजूद, Madhuri ने ‘डोला रे डोला’ के एक स्टेप के लिए 13 घंटे तक की थी Rehearsal
punjabkesari.in Thursday, May 21, 2026 - 06:29 PM (IST)
Madhuri Dixit : कौन ही होगा जो माधुरी दीक्षित का नाम नहीं जानता होगा। बच्चे से लेकर बूढ़े तक हर किसी की जुबां पर माधुरी का नाम रहता है। माधुरी को हिंदी सिनेमा में बेस्ट डांसर्स में से गिना जाता है। इसी के साथ माधुरी दीक्षित की कोरियोग्राफर सरोज खान की टीम में काम कर चुकीं रुबीना खान ने माधुरी दीक्षित की एक ऐसी बात उजागर की है, जिसकी वजह से माधुरी दीक्षित फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। रुबीना खान ने बताया कि जब माधुरी दीक्षित डोला रे डोला गाने की शूटिंग कर रही थी तब वो 4 महीने प्रेग्नेंट थीं और उन्हें बहुत बुखार था।

एक स्टेप के लिए 13 घंटे तक की थी Rehearsal
रुबीना खान के आगे बताते हुए कहा कि डोला रे डोला गाने की शूटिंग के लिए कम से कम 17 दिन लगे थे। इस गाने में एक स्टेप ऐसा था जिसमें माधुरी को घूमकर बैठना था लेकिन प्रेग्नेंट होने के बावजूद उन्हें ऐसा करने में चक्कर आते थे। उन्होंने बताया कि कम से कम 13 घंटे तक माधुरी ने प्रेग्नेंट होने के बावजूद उस स्टेप को किया लेकिन उन्होंने कभी भी स्टेप बदलने की मांग नहीं की। बीमार होने के बावजूद भी पूरी ईमानदारी के साथ माधुरी ने अपने काम को किया।

बुखार और दर्द के बावजूद सरोज खान ने नहीं छोड़ा शूटिंग सेट
माधुरी के साथ-साथ सरोज खान खुद भी उस दौरान काफी बीमार और परेशान थीं। इतना बीमार होने के बावजूद भी सरोज खान ने हिम्मत नहीं छोड़ी और जमीन पर लेटकर और बैठकर सबको डांस सिखाती थीं। बीमार नहीं बल्कि संजय लीला भंसाली ने एक बार बताया था कि जब देवदास मूवी सिनेमाघरों में आई थी तब सरोज खान हॉस्पिटल में एडमिट थीं और होश में आते ही सबसे पहले पहले सरोज जी ने पूछा कि डोला रे डोला पर दर्शकों ने पैसे बरसाए या नहीं।

