फिल्म में रेखा का किरदार देगा कई सरप्राइज: माधुरी दीक्षित

punjabkesari.in Monday, Jun 01, 2026 - 01:36 PM (IST)

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। नेटफ्लिक्स लेकर आ रहा है मां बहन (Maa Behen) एक हिंदी क्राइम-कॉमेडी फिल्म जिसमें माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी और धारणा दुर्गा मुख्य भूमिकाओं में हैं, साथ ही रवि किशन,गीतांजलि कुलकर्णी, और अरुणोदय सिंह भी अहम किरदार में हैं। फिल्म का निर्देशन सुरेश त्रिवेणी ने किया है। फिल्म में मां और दो बहनों के बीच एक अलग और मजेदार रिश्ता दिखाया गया है। ट्रेलर के बाद से ही दर्शकों को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म नेटफ्लिक्स पर 4 जून को रिलीज होगी। फिल्म के बारे में स्टारकास्ट ने पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स, जगबाणी और हिंद समाचार से खास बातचीत की। पेश हैं मुख्य अंश...

सुरेश त्रिवेणी

सवाल: फिल्म का टाइटल मां बहन इतना बोल्ड और अलग क्यों रखा गया?
रोजमर्रा की जिंदगी में हम अक्सर मां-बहन जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इसके पीछे एक गहरी इमोशनल परत भी होती है। उन्होंने कहा कि फिल्म की कहानी एक मां और दो बेटियों के इर्द-गिर्द घूमती है, इसलिए यह टाइटल ऑर्गेनिकली कहानी से जुड़ता है। उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म के टाइटल्स बहुत महत्वपूर्ण होते हैं क्योंकि वही सबसे पहले दर्शकों के दिमाग में रहते हैं। उनका मानना है कि यह नाम फिल्म देखने के बाद और ज्यादा समझ में आएगा।

सवाल: आपका डायरेक्शन स्टाइल इस फिल्म में कैसे अलग है?
मुझे जॉनर शिफ्ट करना पसंद है। हर बार अलग तरह की कहानी करना चाहते हैं ताकि दर्शकों को नया अनुभव मिले। एक ही तरह की कहानी से लोग जल्दी बोर हो जाते हैं। इस फिल्म में मुझे कॉमेडी और इमोशन का बैलेंस बनाना था। माधुरी दीक्षित के साथ कॉमेडी और डार्क ह्यूमर करना उनके लिए एक बड़ा चैलेंज था।


माधुरी दीक्षित

सवाल: रेखा का किरदार आपके लिए कैसे अलग और खास था?
रेखा का किरदार बेहद अलग था। यह किरदार पूरी तरह से सेल्फ-सेक्रिफाइसिंग नहीं है, बल्कि इसमें कई लेयर्स हैं। यह रोल चुनौतीपूर्ण रहा क्योंकि इसमें बहुत अलग तरह का लहजा और भावनात्मक गहराई थी और दर्शकों को यह किरदार कई सरप्राइज देगा।

सवाल: आपने हमेशा कई तरीके के किरदार निभाए हैं तो उनका आप कैसे चुनाव करती हैं?
मुझे लगता है कि कभी-कभी रोल अपने आप आपके पास आते हैं और कभी-कभी आप खुद उन्हें चुनते हैं। लेकिन एक एक्टर के तौर पर मेरा ध्यान हमेशा अच्छा और मजबूत किरदार निभाने पर रहता है और मुझे हमेशा अच्छे असवर मिले हैं इसके साथ ही अच्छे फिल्ममेकर्स भी मिले जिन्होंने मेरे हर किरदार को यादगार बनाया है।

सवाल: आपकी रियल लाइफ पर्सनैलिटी कैसी है अपनी फिल्मों के किरदारों की तरह या अलग?
मुझे बातें करना पसंद है मैं बहुत बात करती हूं। अगर मैं कार में होती हूं तो भी बातें करती रहती हूं। म्यूजिक का काफी शौक है घर पर म्यूजिक, परिवार और रिलैक्स टाइम एंजॉय करती हूं। साथ ही  सेट पर हमेशा प्रोफेशनली रहती हूं और माहौल को पॉजिटिव बनाए रखती हूं।

तृप्ति डिमरी

सवाल: माधुरी दीक्षित के साथ काम करने का अनुभव कैसा रहा?
माधुरी मैम के साथ ये मेरी दूसरी फिल्म है और ये सपने के सच होने जैसा है। माधुरी दीक्षित के साथ काम करना करियर का बेहद खास अनुभव रहा है। माधुरी मैम सिर्फ एक सुपरस्टार नहीं बल्कि एक बेहद सॉफ्ट, डाउन-टू-अर्थ और केयरिंग इंसान हैं। सेट पर माधुरी मैम कभी किसी को स्टार जैसा महसूस नहीं होने देतीं और हमेशा सबकी मदद करती हैं।
लोग अक्सर कहते हैं कि अपने आइडल्स से नहीं मिलना चाहिए, लेकिन मैम से मिलने के बाद लगा कि वह और भी बेहतर इंसान हैं।

धारणा दुर्गा

सवाल: फिल्म मिलने पर कैसा लगा कि बस यही चाहिए था?
जब यह फिल्म मिली तो लगा जैसे उनका सपना पूरा हो गया हो। कई बार कुछ चीजें लाइफ में बिना सोचे मिल जाती हैं और इस फिल्म का हिस्सा बनना उनके लिए बहुत बड़ा मौका था। अभी भी यकीन नहीं होता कि मैं इतनी बड़ी फिल्म का हिस्सा हूं और रिलीज के बाद आगे क्या करूंगी यह सोचती रहती हूं।

सवाल: सेट से कोई यादगार पल बताइए?
सेट पर कई मज़ेदार पल थे। कभी-कभी हम बाहर बैठकर बातें करते थे क्योंकि माहौल बहुत फ्रेंडली था। अगर मैं कोई जोक मारती थी और मैम हंस देती थीं, तो मुझे बहुत खुशी होती थी। सेट पर बहुत प्रोफेशनल लेकिन बहुत हल्का-फुल्का माहौल था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mansi

Related News