संजय लीला भंसाली ने पूरी की ‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग, रणबीर-आलिया-विक्की की तिकड़ी मचाएगी धमाल
punjabkesari.in Friday, Sep 04, 2026 - 04:09 PM (IST)
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक ‘लव एंड वॉर’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल की तिकड़ी पहली बार एक साथ नजर आने वाली है। ऐसे में फिल्म को लेकर फैंस के बीच पहले से ही काफी एक्साइटमेंट बनी हुई है।
पूरी हुई फिल्म की शूटिंग
रिपोर्ट के मुताबिक, संजय लीला भंसाली ने ‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग पूरी कर ली है। शूटिंग खत्म होने के बाद अब फिल्म की टीम पोस्ट-प्रोडक्शन के काम पर ध्यान देगी। फिल्म को बड़े स्तर पर तैयार किया जा रहा है और भंसाली के खास विजुअल ट्रीटमेंट की वजह से इसे लेकर दर्शकों की उम्मीदें भी काफी ज्यादा हैं। हालांकि अभी तक मेकर्स ने फिल्म की कहानी या इसका फर्स्ट लुक दर्शकों के सामने नहीं रखा है। ऐसे में फैंस को अब फिल्म की पहली झलक, टीजर और ट्रेलर का इंतजार है।
रणबीर, आलिया और विक्की की तिकड़ी
‘लव एंड वॉर’ में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल लीड रोल में दिखाई देंगे। रणबीर और आलिया इससे पहले ‘ब्रह्मास्त्र’ में साथ नजर आ चुके हैं, लेकिन विक्की कौशल के साथ उनकी जोड़ी को पहली बार बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।
फिल्म को एक ग्रैंड रोमांटिक वॉर ड्रामा बताया जा रहा है। इसके साथ ही संजय लीला भंसाली का निर्देशन इसे और खास बनाता है। भंसाली अपनी भव्य फिल्मों, शानदार सेट्स और विजुअल्स के लिए जाने जाते हैं, ऐसे में ‘लव एंड वॉर’ से भी कुछ बड़े और अलग की उम्मीद की जा रही है।
इस दिन रिलीज होगी ‘लव एंड वॉर’
फिल्म की रिलीज डेट पहले ही तय की जा चुकी है। ‘लव एंड वॉर’ 21 जनवरी 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को हिंदी के साथ तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा। अब शूटिंग पूरी होने के बाद फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन पर काम शुरू हो गया है। फैंस की नजर अब इसके फर्स्ट लुक और ट्रेलर पर है। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, विक्की कौशल और संजय लीला भंसाली की ये जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर कितना बड़ा कमाल करती है, ये देखना दिलचस्प होगा।
