''लॉक अप 2'' का इंतजार खत्म! आज से नेटफ्लिक्स पर शुरू होगा स्ट्रीम, ये सितारे लगाएंगे एंटरटेनमेंट का तड़का

punjabkesari.in Saturday, Jun 27, 2026 - 02:27 PM (IST)

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। टीवी और ओटीटी के सबसे चर्चित रियलिटी शोज़ में शामिल 'लॉक अप' एक बार फिर नए सीजन के साथ दर्शकों के बीच लौट आया है। करीब चार साल बाद एकता कपूर का यह विवादित और एंटरटेनिंग शो 'लॉक अप 2' आज यानी 27 जून से स्ट्रीम होने जा रहा है। शो की आधिकारिक घोषणा के बाद से ही फैंस इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म हो चुका है। शो के होस्ट के रुप में फराह खान और रितेश देशमुख नजर आएंगे।

आज से नेटफ्लिक्स पर होगी 'लॉक अप 2' की शुरुआत
यह शो आज यानि 27 जून से रात 8 बजे से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होना शुरू होगा। पहले सीजन की सफलता के बाद नए सीजन से भी दर्शकों को जबरदस्त ड्रामा, टास्क और विवाद देखने की उम्मीद है। 'लॉक अप 2' के नए एपिसोड हर शनिवार से बुधवार तक रात 8 बजे रिलीज किए जाएंगे। शो का पूरा सीजन लगभग छह हफ्तों तक चलेगा, जिसमें हर सप्ताह नए ट्विस्ट और एलिमिनेशन देखने को मिलेंगे।

14 सेलेब्रिटीज लगाएंगे एंटरटेनमेंट का तड़का
इस बार शो में कुल 14 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स हिस्सा लेने वाले हैं। अब तक सामने आए नामों में शिवांगी जोशी, राम कपूर और देसी ब्लिंग फेम पामेला सेरेना शामिल हैं। माना जा रहा है कि आने वाले एपिसोड्स में कई और चर्चित चेहरे भी शो का हिस्सा बन सकते हैं।

पहले सीजन ने बटोरी थी खूब सुर्खियां
'लॉक अप' का पहला सीजन करीब चार साल पहले आया था, जिसे अभिनेत्री कंगना रनौत ने होस्ट किया था। शो ने अपने अनोखे कॉन्सेप्ट, विवादों और कंटेस्टेंट्स की वजह से काफी लोकप्रियता हासिल की थी। इसी सफलता को देखते हुए मेकर्स अब दूसरे सीजन के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mansi

Related News