कुब्रा सैत ने गोल्डन टेंपल में टेका माथा, बोलीं- ''समर्पण करने आई थी, लेकिन...''
punjabkesari.in Friday, May 08, 2026 - 06:01 PM (IST)
नई दिल्ली/टीम डिजिटल अभिनेत्री Kubra Sait ने हाल ही में अमृतसर स्थित पवित्र स्थल Sri Harmandir Sahib (गोल्डन टेंपल) में माथा टेककर आध्यात्मिक शांति के पल बिताए। व्यस्त शूटिंग शेड्यूल के बीच यह यात्रा उनके लिए एक सुकून भरा अनुभव रही। गोल्डन टेंपल की इस यात्रा के दौरान Kubra Sait बेहद सादगी भरे पारंपरिक लुक में नजर आईं। सिर ढके हुए उनकी शांत और भावुक तस्वीर ने फैंस का दिल जीत लिया। उनकी यह झलक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई।
दिल छू लेने वाला कैप्शन
तस्वीर के साथ कुब्रा ने एक बेहद भावुक कैप्शन लिखा- 'समर्पण करने आई थी… लेकिन जिंदगी की सबसे बड़ी नेमत मिल गई। ऐसा हमेशा होता है!' उनके इस संदेश में आस्था, शांति और गहरी आध्यात्मिक भावना साफ झलक रही है।
फैंस ने लुटाया प्यार
कुब्रा की इस पोस्ट पर फैंस ने जमकर प्यार बरसाया। किसी ने इसे 'डिवाइन मोमेंट' बताया तो किसी ने “पीसफुल और सोलफुल' अनुभव कहा। कई लोगों ने उनके शब्दों से खुद को भी जोड़ा और आध्यात्मिक शांति की बात को महसूस किया।
ग्लैमर से दूर, आत्मिक सुकून का पल
अक्सर अपने बेबाक और दमदार अभिनय के लिए पहचानी जाने वाली Kubra Sait इस बार पूरी तरह एक अलग, शांत और आध्यात्मिक रूप में नजर आईं। यह यात्रा उनके लिए एक मानसिक और आत्मिक ब्रेक की तरह रही। Sri Harmandir Sahib न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया भर में आस्था और शांति का प्रतीक माना जाता है। यहां हर धर्म और वर्ग के लोग सुकून और सकारात्मक ऊर्जा की तलाश में आते हैं।
