रक्षाबंधन पर पोस्ट कर Kriti Sanon ने ट्रोलर्स को कसा तंज, बोलीं- राखी फैशन कमिटी अभी भी चर्चा कर रही है...

punjabkesari.in Friday, Aug 28, 2026 - 04:56 PM (IST)

Kriti Sanon Raksha Bandhan : बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन का रक्षा बंधन पोस्ट उन ट्रोलर्स पर एक मजाकिया और परोक्ष तंज लगता है, जिन्होंने राखी के एक ऐड में उनके कपड़ों की आलोचना की थी।

अपनी बहन नूपुर सेनन के साथ एक-दूसरे को बांधी गई राखियों की तस्वीर शेयर करते हुए, कृति ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "हालांकि 'राखी फैशन कमिटी' अभी भी चर्चा कर रही है, हम उन चीज़ों पर ध्यान दे रहे हैं जो असल में मायने रखती हैं। सभी को राखी की बधाई।

फैंस को कृति का कैप्शन बहुत पसंद आया और कई लोगों ने ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए उनकी तारीफ़ की।

एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट किया, "सबसे बेहतरीन जवाब। एक और यूजर ने लिखा, "ओह माय गॉड, आपका कैप्शन बहुत पसंद आया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kriti Sanon 🦋 (@kritisanon)

क्या था पूरा विवाद ?
यह विवाद तब शुरू हुआ जब कृति रक्षा बंधन के एक ऐड में मॉडर्न कपड़ों - ब्रेलेट-स्टाइल ब्लाउज, केप और ड्रेप्ड स्कर्ट - में नजर आईं। सोशल मीडिया यूजर्स के एक वर्ग ने इस लुक की कड़ी आलोचना की और सवाल उठाया कि क्या रक्षा बंधन जैसे त्योहार के लिए ऐसे कपड़े सही हैं।

आलोचना पर प्रतिक्रिया देते हुए, कृति ने सवाल किया कि आखिर क्यों किसी महिला के कपड़ों को संस्कृति के प्रति उसके सम्मान का पैमाना माना जाता है। सोशल मीडिया पर अपने विचार शेयर करते हुए, 'मिमी' फ़िल्म की एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "त्योहारों का असली मकसद आपके पहने हुए कपड़ों में नहीं होता; बल्कि परंपराओं के प्रति आपकी भावनाओं और उनके अर्थ में होता है। रक्षाबंधन सुरक्षा का बंधन है। मैं और मेरी बहन एक-दूसरे को राखी बांधते हैं। हम जानते हैं कि हम एक-दूसरे की सुरक्षा ठीक वैसे ही कर सकते हैं जैसे कोई भाई करता है। हम एक-दूसरे की सेहत, खुशी और लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करते हैं और हमारे लिए, यह प्रार्थना और वादा हमारे डॉग्स के लिए भी है! आखिरकार, वे भी तो परिवार का हिस्सा हैं ! साथ ही, हम महिलाओं को यह बताना कब बंद करेंगे कि उन्हें क्या पहनना चाहिए ?? एथनिक फ़ैशन में समय के साथ काफी बदलाव आया है लेकिन आज भी किसी महिला के अपनी संस्कृति के प्रति सम्मान को सिर्फ़ उसके कपड़ों से आंका जाता है!!

 संस्कृति और परंपराएं उसके दिल में होती हैं, न कि उसके कपड़ों के गले (नेकलाइन) के डिज़ाइन में!" इस बीच, आलोचना के बाद GIVA ने अपना विज्ञापन वापस ले लिया। इंस्टाग्राम पर जारी एक बयान में, ज्वेलरी ब्रांड ने कहा कि वह भारतीय संस्कृति, परंपराओं और त्योहारों का सम्मान करता है और उसका मकसद किसी की धार्मिक या सांस्कृतिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma