तीसरे हफ्ते में भी नहीं टूटा ‘कृष्णावतारम’ का जादू, ग्रोथ और हाउसफुल शोज़ ने सबको चौंकाया

punjabkesari.in Monday, May 25, 2026 - 06:02 PM (IST)

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। इन दिनों जहां ज्यादातर फिल्में पहले हफ्ते के बाद बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ जाती हैं, वहीं ‘कृष्णावतारम पार्ट 1: द हार्ट (हृदयम)’ लगातार अपने प्रदर्शन से इंडस्ट्री को चौंका रही है। फिल्म ने तीसरे हफ्ते में महज़ 24 घंटों के भीतर 44% की शानदार ग्रोथ दर्ज की है। इसके साथ ही फिल्म की 28% ऑक्यूपेंसी यह साबित कर रही है कि दर्शकों के बीच इसका क्रेज़ लगातार बढ़ता जा रहा है।

हाउसफुल शोज़ ने ट्रेड एक्सपर्ट्स को भी किया हैरान
फिल्म के कई शोज़ देशभर में हाउसफुल जा रहे हैं। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि किसी भी फिल्म के लिए तीसरे हफ्ते में इस तरह की ऑडियंस पकड़ बेहद बड़ी बात होती है। खासकर उस दौर में जब बड़े बजट और बड़े प्रमोशनल कैंपेन वाली फिल्में स्क्रीन स्पेस पर कब्जा जमाए रहती हैं। ऐसे माहौल में ‘कृष्णावतारम’ का केवल वर्ड-ऑफ-माउथ के दम पर आगे बढ़ना इंडस्ट्री के लिए बड़ी कहानी बन चुका है।

स्केल नहीं, दर्शकों का प्यार बना फिल्म की ताकत
जहां बड़ी फिल्में भारी प्रमोशन और विशाल डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के दम पर कलेक्शन करती हैं, वहीं ‘कृष्णावतारम पार्ट 1: द हार्ट’ दर्शकों के इमोशनल कनेक्शन और भक्ति भाव के सहारे अपनी मजबूत पहचान बना रही है। इंडस्ट्री एनालिसिस के मुताबिक फिल्म अपने स्केल और रीच के मुकाबले कहीं ज्यादा मजबूत ऑडियंस पुल दिखा रही है।

स्टारकास्ट को मिल रहा प्यार
साजन राज कुरुप द्वारा निर्मित और हार्दिक गज्जर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सिद्धार्थ गुप्ता भगवान श्रीकृष्ण के किरदार में नजर आ रहे हैं। उनके साथ सुष्मिता भट्ट राधा, निवाशिनी कृष्णन रुक्मिणी, संस्कृती जयाना सत्यभामा और जे. कार्तिक सत्राजित की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म की कहानी, संगीत और कलाकारों की परफॉर्मेंस को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।

निर्माता साजन राज कुरुप ने जताई खुशी
फिल्म को मिल रहे रिस्पॉन्स पर निर्माता साजन राज कुरुप ने कहा कि उनके लिए सबसे बड़ी जीत सिर्फ बॉक्स ऑफिस नंबर नहीं बल्कि दर्शकों का भावनात्मक जुड़ाव है। उन्होंने बताया कि कई परिवार दोबारा फिल्म देखने थिएटर लौट रहे हैं और भक्त फिल्म को बार-बार देख रहे हैं। उनके मुताबिक आज के दौर में सिर्फ सच्चे वर्ड-ऑफ-माउथ के दम पर किसी फिल्म का आगे बढ़ना बेहद खास बात है।

'दिल से बनाई गई कहानी का असर दिख रहा है'
निर्देशक हार्दिक गज्जर ने भी दर्शकों के प्यार पर खुशी जताते हुए कहा कि उन्होंने यह फिल्म पूरी श्रद्धा और ईमानदारी के साथ बनाई थी। उनके मुताबिक तीसरे हफ्ते में भी हाउसफुल शोज़ और लोगों का बार-बार थिएटर लौटना यह साबित करता है कि दिल से कही गई कहानियां और भक्ति का प्रभाव आज भी दर्शकों पर गहरा असर डालता है।

भक्ति और भावनाओं से जुड़ रही है फिल्म
अपनी भक्ति आधारित कहानी, इमोशनल ड्रामा, संगीत और विजुअल्स की वजह से ‘कृष्णावतारम पार्ट 1 - द हार्ट’ लगातार दर्शकों से जुड़ती जा रही है। फिल्म यह साबित करती नजर आ रही है कि बड़े स्केल से शुरुआत जरूर मिलती है, लेकिन किसी फिल्म को लंबे समय तक चलाने का काम आखिरकार दर्शकों का प्यार ही करता है। फिलहाल बॉक्स ऑफिस के आंकड़े साफ बता रहे हैं कि ‘कृष्णावतारम’ का सफर अभी थमने वाला नहीं है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Reetu sharma

Related News