खुशाली कुमार का OTT डेब्यू: Sapne vs Everyone Season 2 में निभाएंगी ‘त्रिप्ती’ का किरदार
punjabkesari.in Friday, Mar 20, 2026 - 01:11 PM (IST)
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। Khushalii Kumar हाल ही में मुंबई में आयोजित एक इवेंट में अपने एलिगेंट और दमदार स्टाइल के साथ नजर आईं। उनका लुक न सिर्फ ग्रेसफुल था बल्कि यह भी साफ दिखा कि वह अपने करियर के नए पड़ाव को लेकर पूरी तरह तैयार हैं। इस खास मौके पर खुशाली का कॉन्फिडेंस और प्रेजेंस हर किसी का ध्यान खींच रहा था।
OTT पर नया कदम, ‘त्रिप्ती’ बनकर आएंगी नजर
खुशाली कुमार अब डिजिटल दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। वह जल्द ही Sapne vs Everyone Season 2 में ‘त्रिप्ती’ के किरदार में दिखाई देंगी। इस प्रोजेक्ट को लेकर उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए एक इमोशनल नोट साझा किया। उन्होंने इसे अपने करियर का “ड्रीम” बताया और कहा कि “पहली बार हमेशा खास होती है।” साथ ही उन्होंने पूरी टीम के साथ काम करने के अनुभव को बेहद खास बताया।
अलग-अलग किरदारों से बना रहीं मजबूत पहचान
खुशाली कुमार ने अपने अब तक के करियर में अलग-अलग तरह के किरदार निभाकर अपनी एक्टिंग का दायरा बढ़ाया है। वह Dedh Bigha Zameen, Dhoka Round D Corner, Starfish और Ghudchadi जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। अब OTT डेब्यू के साथ वह अपने करियर को एक नई दिशा दे रही हैं और अलग-अलग जॉनर में खुद को साबित करने की ओर बढ़ रही हैं।
