शादी के 4 साल बाद मां बनेंगी Karishma Tanna, पति ने बेबी बंप पर किया kiss, शेयर किया Dreamy Maternity Shoot
punjabkesari.in Sunday, Jul 26, 2026 - 04:58 PM (IST)
Karishma Tanna Maternity Shoot : शादी के करीब चार साल बाद अभिनेत्री करिश्मा तन्ना और उनके पति वरुण बंगेरा के घर जल्द ही नन्हे मेहमान की किलकारी गूंजने वाली है। दोनों अपने पहले बच्चे का बेसब्री से इन्तजार कर रहे हैं परिवार में ख़ुशी का माहौल है और करिश्मा इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी पीरियड के हर खास पल को खुलकर जी रही हैं। हाल ही में उन्होंने पति वरुण के साथ एक खूबसूरत मैटरनिटी फोटोशूट भी कराया, जिसकी झलक उन्होंने फैंस के साथ साझा की।
शेयर की Maternity Shoot की तस्वीरें
करिश्मा तन्ना इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी के हर खास पल को यादगार बना रही हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया के जरिए अपने मां बनने के खूबसूरत सफर की झलक फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। शनिवार को भी उन्होंने अपने लेटेस्ट मैटरनिटी फोटोशूट की कुछ मनमोहक तस्वीरें पोस्ट की, जिनमें उनका प्रेग्नेंसी ग्लो और बेबी बंप साफ़ नजर आ रहा है।

पति संग शेयर की रोमांटिक तस्वीरें
आप इन तस्वीरों में देख सकते हो कि हर तस्वीर में करिश्मा की केमिस्ट्री उनके पति संग कितनी परफेक्ट दिख रही है।
प्रेग्नेंसी की ख़ुशी उनके चेहरे पर साफ़ झलक रही है। उनके फेस पर साफ़ दिखाई दे रहा है कि वो मां बनने के लिए कितनी उत्साहित हैं।

एक तस्वीर में उनका पति बेबी बंप को किस करता हुआ दिखाई दे रहा है। उनके फैंस इन तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
यह उनके प्रेग्नेंसी का आखिरी समय चल रहा है और किसी भी समय उनके घर बच्चे की किलकारियां गूंज सकती हैं।

करिश्मा-वरुण की शादी हो चुके हैं चार साल
तस्वीरों के साथ करिश्मा तन्ना ने कैप्शन में सिर्फ "Moments, लम्हे" लिखा और ब्लैक हार्ट इमोजी के जरिए पोस्ट को खास अंदाज दिया। करिश्मा और वरुण बंगेरा ने साल 2022 में शादी की थी। अब शादी के लगभग चार साल बाद दोनों अपने पहले बच्चे के आगमन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और जल्द ही माता-पिता बनने की खुशियां मनाएंगे।

