Web Series Review: पढ़िए कैसी है करण वाही और मानवी गगरू की Half Love Half Arranged

punjabkesari.in Friday, Oct 13, 2023 - 04:20 PM (IST)

फिल्म- हाफ लव हाफ अरेंज्ड  (Half Love And Half Arranged)
निर्देशक- सिमरनप्रीत सिंह (Simarpreet Singh)
स्टारकास्ट- मानवी गगरू (Maanvi Gagroo), करण वाही (Karan Wahi), सुप्रिया शुक्ला (Supriya Shukla)
OTT- Amazon miniTV
रेटिंग- 3

Half Love And Half Arranged: दोस्ती, प्यार और शादी.. ये तीनों चीजें हमारी जिंदगी का सबसे अहम पड़ाव होती हैं। इन्हें कई शोज और फिल्मों में दिखाया भी जा चुका है। शादी किस व्यक्ति से करें? जो आपसे प्यार करता हो या जिससे आप प्यार करते हैं। ऐसे ही तमाम तरह के विषयों पर हमारा दिमाग आमतौर पर घूमता रहता है। आज यानी 13 अक्टूबर को अमेजन मिनीटीवी पर प्यार और शादी की कशमकश को दिखाती वेब सीरीज 'हाफ लव हाफ अरेंज्ड' स्ट्रीम हो गई है। सिमरनप्रीत सिंह के निर्देशन में बनी इस सीरीज में करण वाही और मानवी गगरू मुख्य किरदार में नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं यह वेब सीरीज कैसी है।

PunjabKesari

कहानी
दिल्ली की डॉक्टर रिया एक गायनॉकोलोजिस्ट हैं, जो अपने पेशे के साथ अपनी जिंदगी को भी बहुत प्लानिंग के साथ जी रही हैं। रिया अपने ब्वॉयफ्रेंड से शादी के प्रपोजल का इंतजार कर रही है। लेकिन वो उसे धोखा दे देता है। रिया फैसला करती है कि 30 साल की होने से पहले ही उसे शादी करनी है, जिसके लिए उसके पास केवल 6 महीने का समय है। सारी मुसीबत तब शुरु होती है जब उसे शादी करने के लिए मन मुताबिक लड़का नहीं मिलता। इसके बाद वो अपनी बुआ की हेल्प लेती है और कई लड़कों से मिलती हैं। क्या रिया की शादी 6 महीने से पहले हो पाएगी? क्या वह अरेंज्ड मैरिज करेगी या लव कम अरेंज्ड? यह जानने के लिए तो आपको वेब सीरीज देखनी होगी।  

PunjabKesari

एक्टिंग
स्क्रीन पर मानवी और करण की जोड़ी काफी फ्रेश और अच्छी लगी है। डॉक्टर रिया के किरदार को मानवी ने बेहतरीन तरीके से निभाया है। वह बिल्कुल रियल लगी हैं। वहीं करण वाही की भी स्क्रीनप्रेजेंस बढ़िया लगी है। बाकी कलाकारों से भी बढ़िया काम किया है।

डायरेक्शन
सिमरनप्रीत कौर ने सीरीज का निर्देशन काफी अच्छा किया है। हालांकि फिर भी कुछ कहीं कुछ कमी सी लगती है। स्टारकास्ट से और अच्छा काम लिया जा सकता था और इसके एपिसोड्स की संख्या भी कम की जा सकती थी। लेकिन फिर भी अगर आप रोमांटिक स्टोरी देखना पसंद करते हैं तो इसे देख सकते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Varsha Yadav

Recommended News

Related News