लव रंजन के साथ दिखी पूरी स्टारकास्ट, पहली पब्लिक अपीयरेंस ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

punjabkesari.in Thursday, Oct 08, 2026 - 05:58 PM (IST)

नई दिल्ली/टीम डिजिटल।  लव रंजन की अपकमिंग यूथ एंटरटेनर फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी बज बना हुआ है। अब फिल्म की 6 लीड स्टारकास्ट की पहली पब्लिक अपीयरेंस ने इसकी एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है। फिल्म के प्रेजेंटर लव फिल्म्स हैं, जबकि इसे लव रंजन और अंकुर गर्ग प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन डेब्यूटेंट डायरेक्टर अनुज सैनी ने किया है।

हाल ही में ‘दृश्यम’ की सक्सेस पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए। इस दौरान लव रंजन भी अपनी अपकमिंग फिल्म की पूरी 6 लीड स्टारकास्ट के साथ नजर आए। स्पर्श वालिया, अलीशा चोपड़ा, कुणाल वैद, साक्षी वैद्य, तुषार छिब्बर और सरगुन कौर लूथरा इस फिल्म से बतौर एक्टर्स डेब्यू करने जा रहे हैं। खास बात यह रही कि इन सभी की यह पहली पब्लिक अपीयरेंस थी।

नए चेहरों को लॉन्च करने का लव रंजन का खास अंदाज
लव रंजन के लिए नए टैलेंट को मौका देना कोई नया काम नहीं है। इससे पहले भी वह अपनी फिल्मों के जरिए नए चेहरों को दर्शकों से रूबरू करा चुके हैं। ‘पहला प्यार दूसरी बार’ में भी उन्होंने एक साथ 6 नए चेहरों को लॉन्च किया है। फिल्म का ट्रेलर और कुछ गाने पहले ही रिलीज हो चुके हैं, जिन्हें लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा देखने को मिल रही है।

नए कलाकारों को लेकर क्या बोले लव रंजन?
लव रंजन ने नए कलाकारों को लॉन्च करने के अनुभव पर कहा कि नए चेहरों को इंट्रोड्यूस करना हमेशा चुनौतीपूर्ण रहा है, लेकिन यही वह चुनौती है जिसका उन्हें इंतजार रहता है। उन्होंने बताया कि करीब 15 साल पहले उन्हें ‘प्यार का पंचनामा’ के साथ ऐसा मौका मिला था और ‘पहला प्यार दूसरी बार’ के जरिए जब दोबारा ऐसी ही संभावना सामने आई तो वह इसे छोड़ना नहीं चाहते थे। उन्होंने कहा कि एक राइटर के तौर पर छह नए चेहरों के लिए एक पूरी दुनिया बनाना और उन्हें उस दुनिया में अपनी लय तलाशते देखना उनके लिए खास अनुभव रहा। उनका मानना है कि जब लोग अच्छा महसूस करते हैं तो कहानी खुद अपनी एनर्जी तलाश लेती है।

23 अक्टूबर को रिलीज होगी फिल्म
‘पहला प्यार दूसरी बार’ एक यूथ बेस्ड रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है, जिसमें 6 नए कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। लव फिल्म्स द्वारा प्रेजेंट इस फिल्म को लव रंजन और अंकुर गर्ग ने प्रोड्यूस किया है और अनुज सैनी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म 23 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Reetu sharma

Related News