उन्होंने मुझे जबरदस्ती Kiss किया, थप्पड़ मारा और गाली दी ... इस एक्ट्रेस ने Karan Kundrra पर लगाए गंभीर आरोप

punjabkesari.in Thursday, Jul 23, 2026 - 12:54 PM (IST)

Karan Kundrra  : टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता करण कुंद्रा और अभिनेत्री सान्वी तलवार ने साल 2015 में प्रसारित हुए सीरियल ये कहा आ गए हम में साथ काम किया था। उस समय दोनों के बीच हुए कथित विवाद ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। खबरें थीं कि शूटिंग के दौरान दोनों के बाच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मामला थप्पड़ मारने तक पहुंच गया। अब कई वर्षों बाद सान्वी तलवार ने इस पूरे विवाद पर खुलकर बात की है और बताया है कि उस दिन सेट पर वास्तव में क्या हुआ था ?

Karan Kundrra and Saanvi Talwar Controversy

सान्वी तलवार ने करण पर लगाए गंभीर आरोप 
हाल ही में हुए एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस सान्वी तलवार ने खुलासा किया कि वह शूटिंग के दौरान करण कुंद्रा से केवल काम तक ही सीमित रहती थीं और ज्यादा बातचीत नहीं करती थीं। उनके मुताबिक, करण को उनका यह व्यवहार पसंद नहीं था। सान्वी ने आरोप लगाया कि इसी वजह से करण और शो के डायरेक्टर उन्हें परेशान करने लगे। इतना ही नहीं, उन्हें यह भी बताया गया था कि शो में उनकी जगह किसी दूसरी अभिनेत्री को लेने की तैयारी चल रही है। 

करण कुंद्रा ने एक्ट्रेस किया था जबरदस्ती किस
सान्वी तलवार ने इंटरव्यू में शो के किसिंग सीन से जुड़े विवाद पर भी खुलकर बात की। उन्होंने दावा किया कि एक सीन की शूटिंग के दौरान करण कुंद्रा ने डायरेक्टर के एक्शन बोलने या निर्देश देने से पहले ही उन्हें किस कर लिया। सान्वी के मुताबिक, यह पूरी तरह अनुचित था क्योंकि उस समय ऐसा करने के लिए कोई निर्देश नहीं दिया गया था। 

Karan Kundrra and Saanvi Talwar Controversy

इसके बाद एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि इस हरकत से वह बेहद नाराज हो गईं और उन्होंने तुरंत थप्पड़ मार दिया। सान्वी के अनुसार, थप्पड़ पड़ने के बाद करण ने उस वक्त कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और बिना कुछ कहे वहां से चले गए। 

इसके बाद करण ने मारा थप्पड़ 
इसके बाद सान्वी तलवार ने आगे आरोप लगाया की कुछ देर बाद करण कुंद्रा लौटे और सभी के सामने उन्हें जोरदार थप्पड़ मार दिया। उनके मुताबिक, थप्पड़ इतनी जोर से था कि वो नीचे गिर गईं। इस दौरान वहां मौजूद लोगों में से किसी ने मेरा साथ नहीं दिया। 

बात यहां खत्म नहीं हुई इसका बाद करण ने एक्ट्रेस को बहुत बुरा भला बोला और गालियां भी निकालीं। मेरे साथ-साथ मेरे माता-पिता के लिए भी अपमानजनक बातें कहीं।   इस घटना से आहत होकर वह तुरंत शूटिंग छोड़कर अपने घर चली गईं और फैसला कर लिया कि अब वह इस शो में काम नहीं करेंगी।

Karan Kundrra and Saanvi Talwar Controversy

हालांकि, बाद में प्रोड्यूसर एकता कपूर ने उनसे बातचीत की और करण कुंद्रा की ओर से माफ़ी मांगते हुए शो बीच में न छोड़ने की अपील की। सान्वी ने बताया कि एकता कपूर के समझाने पर उन्होंने अपना फैसला बदला और दोबारा शो की शूटिंग शुरू कर दी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News