मेरी कोई इज्जत नहीं...Miss India का फॉर्म भरने के बाद इस एक्ट्रेस की पापा से हुई थी खूब पिटाई, अब राजनीति में है बड़ा नाम

punjabkesari.in Sunday, Sep 06, 2026 - 01:13 PM (IST)

Smriti Irani : टीवी और राजनीति के क्षेत्र में अपना नाम बनाने वाली स्मृति ईरानी का सफर कुछ आसान नहीं था।  इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने बहुत परेशानियों का सामना किया। इतना ही नहीं उन्हें एक्ट्रेस बनने के लिए अपने पापा से भी मार खानी पड़ी। 'क्योंकि साल भी कभी बहू थी' जैसे हिट सीरियल से अपनी पहचान बनाने वाली स्मृति ईरानी ने काफी सालों बाद अपने जीवन से जुड़ी कुछ पुरानी यादें शेयर की हैं, जो उन्होंने शायद ही पहले किसी से की हों। उन्होंने बताया कि मॉडल बनने के लिए उन्हें अपने परिवार के खिलाफ जाना पड़ा था लेकिन फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी। और आज के समय में उन्होंने टीवी इंडस्ट्री से लेकर राजनीति में खूब नाम कमाया है। 

Smriti Irani Struggle

स्मृति ईरानी ने सुनाया पुराना किस्सा 
स्मृति ईरानी हाल ही में एक पॉडकास्ट में पहुंची और वहां जाकर उन्होंने बताया कि शादी से पहले उनका नाम स्मृति मल्होत्रा था। उन्होंने बताया कि उनका बचपन ऐसे परिवार में बीता, जहां लड़कियों से उम्मीद की थी जाती थी कि वे परिवार की जिम्मेदारियों और घरवालों की सोच को ध्यान में रखते हुए ही अपने करियर से जुड़े फैसले लें। इसके बाद स्मृति ने बताया कि उनके परिवार में मुंबई में एक एजेंसी खरीदने को लेकर चर्चा चल रही थी। इसी बातचीत के दौरान उनके काम और करियर को लेकर परिवार की तरफ से ऐसी टिप्पणी की गई, जिसने उन्हें अंदर तक हिला के रख दिया। तभी उन्हें एहसास हुआ कि अगर वह इसी तरह परिवार के साथ काम करती रहीं तो शायद उन्हें वहां वह सम्मान नहीं मिलेगा जिसकी वह हकदार हैं। 

पापा ने की थी खूब पिटाई 
स्मृति ने बताया कि खुद के लिए एक अलग पहचान बनने की इच्छा ने उन्हें ऐसा कदम उठाने के लिए प्रेरित किया, जिसके बारे में उन्होंने परिवार को भी नहीं बताया था। उन्होंने चुपचाप फेमिना मिस इंडिया का फॉर्म भर दिया। स्मृति के मुताबिक, उन्होंने प्रतियोगिता का विज्ञापन देखा और अपनी तस्वीर खींचकर आवेदन के साथ भेज दी। 

Smriti Irani Struggle

हालांकि, जब उनके पिता को पता चला कि स्मृति मिस इंडिया की फाइनलिस्ट बन चुकी हैं,  तो वह बहुत नाराज हुई और मेरी बहुत पिटाई हुई। इसके बाद उन्हें परिवार की नाराजगी का सामना करना पड़ा। उनके पिता ने उनसे कहा कि उन्हें ठीक से लिखना तक नहीं आता और मीडिया व ग्लैमर की दुनिया में जाने वाले लोग अक्सर लालच से प्रेरित होते हैं। उनके पिता ने यह तक सवाल कर दिया था कि क्या स्मृति भी उन्हीं लोगों जैसी हैं। 
 
पापा ने दी मुझे धमकी 
स्मृति ईरानी ने बताया कि मिस दुनिया प्रतियोगिता के दौरान हर राउंड पूरा करने के बाद वह वहां से निकल जाती थीं। इसके बाद टाइम्स ऑफ़ इंडिया की टीम उन्हें फोन करके दोबारा बुलाती और बताती कि उनका अगली राउंड के लिए चयन हो गया है। इसी तरह एक के बाद एक राउंड पार करते हुए वह प्रतियोगिता की फाइनलिस्ट बन गईं।

Smriti Irani Struggle

हालांकि, फाइनल तक पहुंचने के बाद स्मृति को एहसास हुआ कि इस प्रोफेशन में आगे बढ़ने के लिए काफी पैसों की जरुरत होगी। ऐसे में उन्होंने अपने पिता से कुछ रकम उधार ली और भरोसा दिलाया कि वह पैसे वापस कर देंगी। इस पर उनके पिता ने शर्त रखी कि अगर स्मृति ने उधार लिए पैसे नहीं लौटाए तो वह उनकी शादी अपनी पसंद के किसी व्यक्ति से कर देंगे। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News