खाते देश का हैं, लड़ते पड़ोसी के लिए... Naseeruddin Shah पर भड़की Kangana Ranaut, बोलीं- हर कोई किसी न किसी का कुत्ता है

punjabkesari.in Tuesday, Aug 11, 2026 - 06:34 PM (IST)

Kangana Ranaut on Naseeruddin Shah : एक्टर और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने छात्र आंदोलन को लेकर वरिष्ठ अभिनेता नसीरुद्दीन शाह की हालिया टिप्पणी पर तीखा जवाब दिया है। इससे पहले कंगना ने देश में पिछले महीने हुए प्रदर्शनों पर बड़े फिल्मी सितारों की चुप्पी पर सवाल उठाया था। उन्होंने कहा था कि सेलिब्रिटीज तभी अपनी आवाज उठाएंगे, जब उनका जमीर उन्हें ऐसा करने के लिए प्रेरित करेगा। अब कंगना ने नसीरुद्दीन शाह से सवाल किया है झारखंड में चल रहे विरोध प्रदर्शनों को लेकर वह खामोश क्यों हैं ?

 कंगना ने नसीरुद्दीन शाह को कहा भेड़िया 
कंगना ने सोशल मीडिया पर एक्टर पीयूष मिश्रा की एक टिप्पणी को दोबारा पोस्ट करते हुए लिखा कि- सच तो यह है कि हर कोई किसी न किसी का कुत्ता है लेकिन मुझे इस बात का गर्व है कि मैं जिस घर की रोटी खाती हूं, उसकी रखवाली करती हूं, उसके लिए लड़ती हूं। नासिर साहब खाते तो इस देश का हैं लेकिन लड़ते पड़ोसी देश के लिए हैं। 

Kangana Ranaut on Naseeruddin Shah

आज के समय में इंसानों को कुत्ता कहा जाना भी एक तारीफ है क्योंकि वफादारी और क्यूटनेस बहुत दुर्लभ हो गई है। मैं तो नासिरुद्दीन जैसे लोमड़ी बनने से बेहतर कुत्ता बनना पसंद करूंगी।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भी सुनाई खरी-खोटी 

मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी केकई सांसदों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भूमिका पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड में नौकरी की मांग कर रहे युवाओं पर हुई पुलिस कार्रवाई के खिलाफ राहुल गांधी या तो झारखंड सरकार पर कोई कदम उठाने में असमर्थ हैं या फिर इस मामले में उनकी चुप्पी उनकी सहमति को दर्शाती है। 

सांसद कंगना रनौत ने छात्रों के साथ हुए दुर्व्यवहार का मुद्दा उठाते हुए कहा कि झारखंड के वर्तमान हालात बेहद गंभीर हैं। उनके अनुसार, अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर अत्याचार किया जा रहा है—उन्हें बेरहमी से पीटा गया है और उन पर पानी की बौछार तथा आंसू गैस का प्रयोग किया गया है। भाजपा ने इस पूरे घटनाक्रम पर जवाबदेही तय करने की मांग की है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News