राहुल गांधी के गले में वरमाला डालेंगी कंगना... Meme पर फूटा कंगना का गुस्सा, बोलीं- राजनीति में भी महिलाओं के लिए कोई सम्मान नहीं
punjabkesari.in Monday, May 04, 2026 - 04:53 PM (IST)
Kangana Ranaut :बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने का बाद कंगना ने राजनीति में भी बहुत नाम कमाया है। आये दिन कंगना किसी न किसी बात पर ट्रोल होती रहती हैं, इतना ही नहीं इसके बाद वो अपने ट्रोलर्स को तीखा जवाब भी देती थीं। हाल ही में एक बार फिर से ऐसा हुआ। सोशल मीडिया पर एक बार फिर से मीम वायरल हो रहा जिसमें लिखा हैं यदि राहुल गाँधी बीजेपी ज्वाइन कर लेते हैं तो मैं उन्हें वरमाला पहना दूंगी।
क्या सच में ऐसा करेंगी कंगना ?
आपको बता दें कि एक फर्जी पोस्ट पर लिखा था राहुल को वरमाला पहनाएंगी कंगना। इस फोटो को देखने के बाद लोगों ने सच में यह मानना शुरू कर दिया है कि कंगना ने ये बात कही है।

कंगना ने दिया दो टूक जवाब
इस मीम को देखने के बाद कंगना का गुस्सा थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। खबर इतनी ज्यादा वायरल हो गई कि कंगना को खुद सामने आकर ट्रोलर्स को जवाब देना पड़ा। उन्होंने उसी फोटो को शेयर करते हुए लिखा है कि,'' यह फेक न्यूज़ कितनी शर्मनाक है, राजनीति में भी महिलाओं के लिए कोई सम्मान नहीं है। जो लोग ऐसी फेक खबरें फैला रहे हैं, उन पर शर्म आनी चाहिए। इसी के साथ कंगना ने ये भी कहा कि जिसने भी ये किया है उसे बख्शा नहीं जाएगा।
कंगना का बेबाक अंदाज
कंगना हमेशा से ही अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती है। इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है। चाहे फिर कोई नेता हो या आम इंसान कंगना किसी को जवाब दिए बिना पीछे नहीं हटती हैं।

कंगना रानौत कावर्क फ्रंट
अगर कंगना के काम की बात की जाए तो फ़िलहाल अभी वो Queen के सीक्वल को लेकर बिजी हैं।
फिल्मों के साथ-साथ कंगना हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद के तौर पर भी अपनी जिम्मेदारियां निभा रही हैं। इस दौरान वो काफी ज्यादा बिजी हैं।
