मनोरंजन जगत में पसरा मातम, दिग्गज अभिनेता का 94 वर्ष में हुआ निधन, शौक में डूबे फैंस
punjabkesari.in Wednesday, Aug 12, 2026 - 03:46 PM (IST)
Jon Cypher Passed Away : सिनेमा जगत से एक बार फिर दिल दुखा देने वाली खबर सामने आई है। थिएटर, ब्रॉडवे, टीवी और हॉलीवुड सिनेमा में अपनी अदाकारी का जादू चलाने वाले एक महान और वरिष्ठ अभिनेता का 94 साल की उम्र में निधन हो गया है।
अपने दशकों लंबे और शानदार करियर में उन्होंने कई ऐसे किरदार गढ़े जो दर्शकों के दिलों में हमेशा के लिए बस गए। उनके जाने से सिनेमा और कला जगत को एक अपूरणीय क्षति हुई है। दुनिया भर में उनके प्रशंसक और फिल्म उद्योग के सह-कलाकार सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।
94 की उम्र में ली अंतिम सांस
हॉलीवुड और अमेरिकी टीवी-रंगमंच की दुनिया से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है। इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता जॉन सायफर का 94 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। अपने लंबे और प्रतिष्ठित करियर के दौरान, उन्होंने ब्रॉडवे के थिएटर मंचों से लेकर बड़े पर्दे और लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिकों में कई यादगार भूमिकाएं निभाईं। उनकी बेहतरीन अदाकारी और दमदार उपस्थिति ने कला जगत पर अपनी एक गहरी छाप छोड़ी है।
इस शो से मिली थी रातों-रात पहचान
जॉन सायफर के छोटे पर्दे का सफर साल 1957 में शुरू हुआ, जब उन्होंने फेमस म्यूजिकल शो ‘सिंड्रेला’ में प्रिंस क्रिस्टोफर की भूमिका निभाई थी। इस शो में मशहूर अभिनेत्री जूली एंड्रयूज उनके साथ मुख्य भूमिका में थीं। इस किरदार में उनकी शानदार अदाकारी ने उन्हें रातों-रात दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय बना दिया और उनके सफल अभिनय करियर की मजबूत नींव रखी।
थिएटर के बादशाह थे जॉन सायफर
आपको बता दें कि ब्रॉडवे और थिएटर जगत में अपनी खास पहचान बनाए रखी। उन्होंने मैन ऑफ ला मांचा’, ‘द नाइट ऑफ द इगुआना’ जैसे मशहूर नाटकों में खूब नाम कमाया। खासतौर पर ‘1776’ में थॉमस जेफरसन के किरदार में उनके अभिनय को खूब सराहा गया था।
