CJP प्रोटेस्ट में शामिल होना पड़ा भारी, आमिर खान के भांजे एक्टर Imran Khan को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का Notice
punjabkesari.in Thursday, Oct 15, 2026 - 11:58 AM (IST)
Imran Khan : बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही हैं। आमिर खान के भांजे इमरान हाल ही में मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में आयोजित उस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे, जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की जा रही थी। इस मामले के बाद मुंबई पुलिस ने अभिनेता को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस जारी किया है। दरअसल, इमरान खान अमेरिकी नागरिक हैं और उनके पास भारत का ओवरसीज सिटीजन ऑफ़ इंडिया कार्ड है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय नागरिक न होने के बावजूद राजनीतिक विरोध प्रदर्शन में शामिल होने को लेकर उनके खिलाफ इमिग्रेशन कानून के तहत कार्रवाई की गई है। अभिनेता को पुलिस की तरफ से जारी नोटिस की कॉपी मिल चुकी है।
बीजेपी नेता ने लगाए आरोप
पूर्व बीजेपी सांसद किरीट सोमैया ने अभिनेता इमरान खान ने एक राजनीतिक विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने पर कड़ा ऐतराज जताया। था इस सिलसिले में उन्होंने इमिग्रेशन विभाग पर केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र भेजकर अभिनेता के नाम (LOC) जारी करने की अपील की थी।
सौमैया का कहना था कि चूंकि इमरान खान एक अमेरिकी नागरिक हैं और उनके पास OCI कार्ड है इसलिए उन्हें भारत के आंतरिक राजनीतिक मामलों में भाग नहीं लेना चाहिए। उन्होंने मुंबई पुलिस से इस पूरे मामले की पड़ताल कर उचित कानूनी कदम उठाने का आग्रह किया था और मांग रखी थी कि जब तक
यह जांच पूरी न हो जाए, तब तक इमरान खान के देश छोड़ने पर रोक लगाई जाए।
इमरान खान को छोड़ना पड़ेगा देश
किरीट सोमैया की शिकायत के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया, जिसमें उन्होंने अभिनेता के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी करने की अपील की थी। इसके बाद हर किसी का ध्यान मुंबई पुलिस और इमिग्रेशन अधिकारियों की कार्रवाई पर लगा हुआ था। इस बढ़ते विवाद और जांच की आंच के चलते अब इमरान खान के सामने भारत छोड़कर जाने की स्थिति बन गई है।
