शादी के बंधन में बंधने को तैयार Huma Qureshi, साल के अंत तक बन सकती हैं रचित सिंह की दुल्हन !

punjabkesari.in Wednesday, May 06, 2026 - 03:57 PM (IST)

Huma Qureshi Marrige : बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री हुमा कुरैशी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों की वजह से काफी सुर्खियों में रहती हैं। एक बार फिर हुमा कुरैशी चर्चा का पात्र बन गई हैं। खबरों के अनुसार महारानी सीरीज फेम हुमा कुरेशी साल के अंत तक शादी करवा सकती हैं। 

 Huma Qureshi marriage

बता दें कि हुमा कुरैशी पिछले तीन सालों से अपने बॉयफ्रेंड  रचित सिंह के साथ रिलेशन में हैं। आये दिन उनकी शादी को लेकर कोई न कोई अफ़वाह उड़ती ही रहती हैं। अब फिर से उनकी शादी की चर्चा हुमा को सुर्खियों में ले आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार हुमा अब पूरी तरह से शादी के बंधन में बंधने को तैयार हैं। 

39 साल की हुमा कुरैशी ने बिना किसी को बताए गुप-चुप US में सीक्रेटली में अपने बॉयफ्रेंड के साथ सगाई कर ली थी। ऐसा सुनने में आ रहा है कि दोनों की शादी की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। अभी फ़िलहाल दोनों की तरफ से इस बात को लेकर कोई पुष्टि नहीं हुई है लेकिन सुनने में आया है कि नवंबर-दिसंबर में दोनों शादी करेंगे। 

 Huma Qureshi marriage

पति से 6 महीने बड़ी हैं हुमा कुरैशी 
बता दें कि हुमा अपने Soon To Be पति से कम से कम तीन महीने बड़ी हैं। काफी समय से उन्होंने अपने इस रिश्ते को ग्लैमर की दुनियां से हमेशा दूर रखा है और अब वो अपने रिश्ते को जल्द ही अगले पड़ाव पर ले जाएंगी। 
 
 Huma Qureshi marriage


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News