Komal संग दूसरी शादी करने वाले थे Govinda ! Sunita ने खोली पोल, राखी ने कहा- तुम अपने 200 करोड़ संभालो

punjabkesari.in Friday, Aug 21, 2026 - 01:00 PM (IST)

Govinda and Sunita : सुनीता आहूजा और गोविंदा एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। सुनीता ने गोविंदा और कोमल के रिश्ते को लेकर फिर से पैपराजी के सामने बात की है। दरअसल, एक इवेंट के दौरान राखी सावंत की सुनीता आहूजा से फोन पर बातचीत हुई। राखी ने फोन स्पीकर पर रखा, जिसमें सुनीता कथित तौर पर यह कहती हुईं सुन रही हैं कि गोविंदा और कोमल शादी करने की योजना बना रहे थे। 

इसके बाद राखी सावंत ने सुनीता के तलाक की अर्जी वापस लेने के फैसले की तारीफ की। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि सुनीता को अपने नाम पर 200 करोड़ रुपए कमाने चाहिए, वरना कोई और उस पैसे का फायदा उठा लेगा। 

सबके सामने राखी ने किया सुनीता को फोन 
हाल ही में राखी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर क़ाफी वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने पैपराजी के सामने ही सुनीता को फोन कर दिया और स्पीकर पर लगाया। इस दौरान सुनीता को नहीं पता था कि राखी सबके सामने ऐसे बात कर रही है। 

राखी ने सुनीता की तारीफ करते हुए कहा कि- आपने जो किया वो ठीक किया। इसके बाद सुनीता ने कहा कि मेरे सपोर्ट में तुम लोगों को बोलना चाहिए। तुम्हें कहानी मालूम है। 
 
राखी सावंत कहती हैं, 'मैं हमेशा आपके सपोर्ट में हूं। सुनीता जी घर के दाल-चावल घर के होते हैं बाहर का चिकन टिक्का खाकर सेहत खराब होती है'।
सुनीता आहूजा कहती हैं, 'चिकन टिक्का भी अच्छा होता है, तूने देखा नहीं एयरपोर्ट पर जिसे लेकर गया था।

सुनीता आहूजा ने किए ये खुलासे 
इसके बाद सुनीता चुप नहीं रहीं उन्होंने कहा कि- 'मैं पांच-छह साल से चुप थी। अब तू उसको मेरी जगह देगा ? मुझे कई जगह से कॉल आ रहे हैं। एक बीवी होकर मुझे कैसा लगेगा'। 

इसके बाद राखी ने कहा कि आप इन सब बातों पर ध्यान मत दो और 200 करोड़ पर ध्यान दो। दूसरी-तीसरी कोई आ गई तो ये ले जाएगी। पहले अपने नाम पर सब कर लो। 

कंट्रोवर्सी में है गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी
गोविंदा और सुनीता आहूजा का रिश्ता लंबे समय से चर्चा का विषय बना हुआ है। दोनों कई मौकों पर इंटरव्यू के दौरान एक-दूसरे को लेकर अपनी बात रख चुके हैं। खबरों के मुताबिक, कुछ महीने पहले अलग होने को लेकर नोटिस भेजा था लेकिन इसके बाद इस मामले में कोई खास प्रगति नहीं हुई। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि बाद में दोनों ने आपसी मतभेदों को सुलझा लिया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News