रिलीज़ से पहले ही दुनिया भर में GOAT का जबरदस्त क्रेज़, 20 फरवरी 2026 को भारत में मचाएगी धमाल

punjabkesari.in Thursday, Feb 12, 2026 - 04:51 PM (IST)

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। एक्शन कॉमेडी एनिमेटेड फिल्म ‘GOAT’ ने रिलीज़ से पहले ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रतिक्रिया हासिल कर ली है। शुरुआती वैश्विक रिव्यूज़ में फिल्म को “इंस्पायरिंग”, 'व्होलसम स्टोरी', 'गेम-चेंजिंग विनर' और 'विजुअली स्टनिंग' जैसे बड़े शब्दों से सराहा जा रहा है। दर्शकों का कहना है कि फिल्म सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं देती, बल्कि दिल को छू जाने वाला मैसेज भी देती है, जो हर उम्र के लोगों से जुड़ता है।

एक्शन, कॉमेडी और इमोशन का दमदार मेल
‘GOAT’ को खास बना रहा है इसका हाई-एनर्जी एक्शन, मज़ेदार कॉमेडी और भावनात्मक गहराई का परफेक्ट कॉम्बिनेशन। फिल्म के सीक्वेंस तेज़ रफ्तार हैं लेकिन कहानी दिल से जुड़ती है। यही वजह है कि इसे साल 2026 की सबसे बड़ी फैमिली एंटरटेनर फिल्मों में से एक माना जा रहा है, जिसे बच्चे से लेकर बड़े तक साथ बैठकर देख सकेंगे।

क्यों बन रही है GOAT ग्लोबल गेम-चेंजर?
शुरुआती समीक्षकों ने फिल्म को 'हाईली ओरिजिनल एनिमेटेड फीचर' बताया है। कई इंटरनेशनल क्रिटिक्स ने इसे एक ऐसी कहानी कहा है जो हार न मानने का जज़्बा सिखाती है। अंडरडॉग थीम पर बनी यह फिल्म यह साबित करती है कि आकार नहीं, हौसला जीत दिलाता है और यही बात इसे दुनिया भर के दर्शकों के लिए खास बना रही है।

सोनी पिक्चर्स एनिमेशन की नई विजुअल ट्रीट
‘स्पाइडर-मैन: अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स’ जैसी फिल्मों के लिए मशहूर सोनी पिक्चर्स एनिमेशन इस बार ‘GOAT’ के जरिए एक नया सिनेमाई अनुभव देने जा रहा है। यह फिल्म पूरी तरह एक एनिमल वर्ल्ड में सेट है, जहां दमदार विजुअल्स के साथ एक अनोखी स्पोर्ट्स स्टोरी दिखाई गई है। एनिमेशन क्वालिटी को लेकर भी फिल्म को खासतौर पर खूब सराहना मिल रही है।

छोटे विल की बड़ी जीत की कहानी
फिल्म की कहानी एक छोटे बकरे विल के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे प्रो लेवल के खतरनाक स्पोर्ट ‘रोरबॉल’ खेलने का मौका मिलता है। इस खेल पर बड़े और ताकतवर जानवरों का दबदबा है, इसलिए शुरुआत में उसकी क्षमता पर सवाल उठते हैं। लेकिन विल अपने जुनून और मेहनत से साबित करता है कि “Smalls Can Ball” और हर सोच बदली जा सकती है।

स्टार वॉइस कास्ट ने बढ़ाया फिल्म का दम
‘GOAT’ की ताकत इसकी शानदार वॉइस कास्ट भी है। फिल्म में कैलेब मैकलॉफलिन, गैब्रिएल यूनियन, स्टीफन करी, निकोला कफलन, निक क्रोल, डेविड हार्बर, जेनिफर लुईस, एरन पियरे, पैटन ओसवाल्ट, एंड्रयू सैंटिनो, बॉबी ली, एडुआर्डो फ्रैंको, शेरी कोला, जेली रोल और जेनिफर हडसन जैसे बड़े नाम शामिल हैं, जो किरदारों को जान डाल देते हैं।

20 फरवरी 2026 को भारत में भव्य रिलीज़
सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट इंडिया इस फिल्म को 20 फरवरी 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ करने जा रहा है। फैमिली ऑडियंस के लिए यह फिल्म साल की सबसे बड़ी सिनेमाई ट्रीट बनने की पूरी तैयारी में है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Reetu sharma

Related News