Shah Rukh-Salman की बर्थडे पार्टी में क्या मिलता है गिफ्ट ? Ekta Kapoor ने खोला बड़ा राज !

punjabkesari.in Sunday, Apr 12, 2026 - 05:40 PM (IST)

Mumbai : बॉलीवुड की पार्टियों को लेकर अक्सर हमारे मन में एक ही तस्वीर उभरती है—महंगे तोहफे, देर रात तक चलने वाली मस्ती और चकाचौंध। लेकिन इंडस्ट्री की जानी-मानी प्रोड्यूसर एकता कपूर की मानें तो हकीकत इससे कोसों दूर है। हाल ही में एक इंटरव्यू के  Ekta Kapoor ने इन ग्लैमरस पार्टियों की सच्चाई से पर्दा उठाया। उनके मुताबिक, जैसा हम सोचते हैं, बॉलीवुड पार्टियाँ वैसी बिल्कुल नहीं होतीं।

सुपरस्टार्स के पास सब कुछ है, तो क्या दें?
जब एकता से पूछा गया कि वह शाहरुख खान या सलमान खान जैसे बड़े सितारों की बर्थडे पार्टियों में क्या लेकर जाती हैं, तो उनका जवाब काफी हैरान करने वाला था। एकता ने बताया इन सुपरस्टार्स के पास पहले से ही सब कुछ होता है, इसलिए उन्हें कुछ भी गिफ्ट करना मुश्किल है। हकीकत में, लोग इन पार्टियों में कोई भौतिक गिफ्ट नहीं ले जाते। ज्यादातर मेहमान इन सितारों को सिर्फ अपना प्यार और आशीर्वाद देने ही पहुँचते हैं।

ग्लैमरस नहीं, बोरिंग है बॉलीवुड कल्चर
एकता ने उस धारणा को भी गलत बताया जिसमें फिल्म इंडस्ट्री को हमेशा नशे और मौज-मस्ती में डूबा हुआ माना जाता है। उनके अनुसार फिल्म इंडस्ट्री असल में बेहद बोरिंग है। यहां लोग अपनी फिटनेस और काम को लेकर इतने सजग हैं कि वे पार्टियों में खाना कम खाते हैं और जल्दी घर लौट जाते हैं। पार्टियों में वह तामझाम नहीं होता जिसकी कल्पना बाहर बैठे लोग करते हैं।

खुद का जन्मदिन और सादगी
एकता कपूर खुद भी पार्टियों की बहुत शौकीन नहीं हैं। उन्होंने साझा किया कि वह अपना जन्मदिन किसी शोर-शराबे वाली पार्टी के बजाय तिरुपति मंदिर जाकर मनाना पसंद करती हैं और उस दिन किसी को आमंत्रित भी नहीं करतीं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News