डॉलीवुड प्ले कन्नड़ फिल्म पेंटागन के हिंदी प्रीमियर के साथ देशभर में दर्शकों को रोमांचित करेगा

punjabkesari.in Friday, Oct 13, 2023 - 03:20 PM (IST)

नई दिल्ली/टीम डिजिटल।  डॉलीवुड प्ले 14 अक्टूबर को पेंटागन फिल्म के बहुप्रतीक्षित हिंदी प्रीमियर की घोषणा के साथ मनोरंजन की सीमाओं को नए तरह से परिभाषित करने के लिए तैयार है। अलग-अलग तरह की दक्षिण भारतीय और हॉलीवुड फिल्मों का नया ट्रेंड सेट करने वाला ओटीटी प्लेटफॉर्म डॉलीवुड प्ले के साथ सिनेमा की अनोखी दुनिया के सफर पर निकलने के लिए तैयार हो जाइए। 2023 में रिलीज हुई कन्नड़ भाषा की शानदार फिल्म सिनेमा की दुनिया का एक अद्भुत मास्टरपीस है, जो देश भर के दर्शकों के दिलो-दिमाग पर छा जाने का वादा करती है।

 
अपने इस  नए कदम से, डॉलीवुड प्ले पेंटागन की आकर्षक और मन को मोहित करने वाली दुनिया को हिंदी भाषी दर्शकों के सामने पेश करेगा। इससे यह खूबसूरत फिल्म सभी दर्शकों के लिए सहज रूप से सुलभ होगी। यह निर्णय भाषा की सीमाओं को लांघते हुए सभी को विश्वस्तरीय मनोरंजन देने की डॉलीवुड प्ले की अटूट प्रतिबद्धता की झलक देता है।
पेंटागन का निर्देशन चंद्र मोहन, आकाश श्रीवास्तव, रघु शिवमोग्गा, किरण कुमार और गुरु देशपांडे की शानदार टीम ने किया है। पेंटागन इंद्रधनुषी रंगों से सजी एक खूबसूरत फिल्म है, जो कन्नड़ सिनेमा का सर्वश्रेष्ठ रूप दर्शकों के सामने पेश करती है। तरह-तरह की कहानियों को एक थीम में पिरोकर बनाई गई ड्रामा फिल्म कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री का अनमोल नगीना है। इस फिल्म में किशोर, पी. रवि शंकर, विजयनाथ बिरादर, प्रमोद शेट्टी, प्रकाश बेलावड़ी और पृथ्वी अंबर ने अपनी अदाकारी के जौहर दिखाए हैं। यह फिल्म पांच अलग-अलग कहानियों को आपस में जोड़ती है। इन सभी कहानियों की थीम एक है, जो दर्शकों को सोचने के लिए मजबूर कर देती है। यह सिनेमा की एक ऐसी दुनिया में ले जाने का वादा करती है, जो आपने कभी न देखी हो।


डॉलीवुड प्ले के विज़नरी  फाउंडर, प्रमोटर और प्रबंध निदेशक अनीश अर्जुन देव ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर काफी उत्साह से अपनी भावनाओं को साझा करते हुए कहा, “अब जब हम दर्शकों के एक बड़े वर्ग के लिए पेंटागन को हिंदी में पेश करने की तैयारी कर रहे हैं तो हमारा दिल खुशी से उत्साहित है। यह फिल्म सिनेमा का केवल एक नगीना ही नहीं है, यह कन्नड़ सिनेमा की कहानी कहने की गौरवशाली विरासत का एक शानदार प्रमाण है। हमें पूरा विश्वास है कि पेंटागन भारत के कोने-कोने में दर्शकों को बेहद पसंद आएगी और उनके दिलो-दिमाग पर राज करेगी।”


उन्होंने कहा, “डॉलीवुड प्ले में हम हमेशा दर्शकों को अनोखा और असाधारण मनोरजंन अनुभव प्रदान करने के लिए तैयार हैं। पेंटागन हमारे इस मकसद के प्रति अटूट समर्पण की शानदार मिसाल है। यह भाषा की सीमाओं को लांघकर दर्शकों को ऐसा बेहतरीन कंटेट प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता का सबूत है, जो उनके दिल में एक अमिट छाप छोड़ जाए। यह एक फिल्म से कहीं ज्यादा है। यह मनोरंजन को नए सिरे से परिभाषित करने के शानदार सफर में शामिल होने के लिए दर्शकों को हमारी ओर से आमंत्रण है। हमें इस रोमांचक फिल्म पर दर्शकों के रिस्पान्स का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।”      
डॉलीवुड प्ले हमेशा से मनोरंजन का एक शानदार डेस्टिनेशन रहा है। ओटीटी प्लेटफॉर्म के पास तरह-तरह के कंटेंट का खजाना है, जिनमें फीचर फिल्में, शॉर्ट्स, क्लिप्स और गाने हैं। यह प्लेटफॉर्म एक्शन, थ्रिलर, सस्पेंस, ड्रामा, कॉमेडी, रोमांस और हॉरर जैसी तरह-तरह की लोकप्रिय श्रेणियों में दर्शकों को बेहतरान कंटेंट प्रदान करता रहा है। डॉलीवुड प्ले दर्शकों को अलग-अलग तरह का कंटेंट प्रदान कर लगातार अपनी चमक बिखेर रहा है, जो उन्हें मनोरंजन की नई दुनिया में ले जाती है। यहां हर दर्शक के लिए कुछ न कुछ अनोखा मौजूद है।  
डॉलीवुड प्ले पर एक्सक्लूसिव रूप से दिखाई जाने वाली फिल्म “पेंटागन” के जादू से मंत्रमुग्ध होने के लिए तैयार कीजिए। यह केवल एक फिल्म का प्रीमियर ही नहीं है, यह दर्शकों के लिए भाषा की सीमाओं से परे कहानी की एक काल्पनिक दुनिया में जाने का निमंत्रण है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Varsha Yadav

Recommended News

Related News