टोरंटो कॉन्सर्ट में छाया ‘मैं वापस आऊंगा’ का ट्रेलर, दिलजीत दोसांझ ने फैंस को दिया खास सरप्राइज

punjabkesari.in Monday, Jun 01, 2026 - 06:22 PM (IST)

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। निर्देशक इम्तियाज़ अली की बहुप्रतीक्षित फिल्म मैं वापस आऊंगा को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। हाल ही में फिल्म का भावनाओं से भरपूर ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसे भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर के दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।

फिल्म में वैश्विक स्टार दिलजीत दोसांझ मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इसी बीच दिलजीत ने अपने चल रहे AURA Tour 2026 के दौरान टोरंटो में आयोजित एक भव्य कॉन्सर्ट में फैंस को खास सरप्राइज दिया। उन्होंने हजारों दर्शकों के सामने स्टेडियम की विशाल स्क्रीन पर अपनी आगामी फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ का ट्रेलर दिखाया।

ट्रेलर के स्क्रीन पर आते ही पूरा स्टेडियम तालियों और उत्साह से गूंज उठा। संगीत, सिनेमा और भावनाओं का यह अनोखा संगम फैंस के लिए यादगार पल बन गया। सोशल मीडिया पर भी इस खास मौके के कई वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Imtiaz Ali (@imtiazali_the_storyteller)

एक प्रशंसक ने वीडियो साझा करते हुए लिखा, “अपनापन और भावनाओं की कहानी से भरा ‘मैं वापस आऊंगा’ का ट्रेलर टोरंटो में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में हजारों लोगों के बीच दिखाया गया। क्या शानदार पल है, क्या बेहतरीन शुरुआत है।”

फिल्म के निर्माताओं ने यह भी घोषणा की है कि दर्शकों की जबरदस्त मांग को देखते हुए अमेरिका और कनाडा में एडवांस बुकिंग भारत से एक सप्ताह पहले शुरू कर दी गई है। इससे साफ है कि अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के बीच भी फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह है।

इम्तियाज़ अली की खास रोमांटिक और भावनात्मक दुनिया में रची-बसी इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ के साथ नसीरुद्दीन शाह, शरवरी वाघ और वेदांग रैना भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण Birla Studios, Applause Entertainment और Window Seat Films ने किया है। ‘मैं वापस आऊंगा’ 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जबकि इसका संगीत Tips Music के बैनर तले जारी किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mansi

Related News