Virat-Anushka हुए Dhurandhar 2 के दीवाने, बोले- इतनी शानदार फिल्म पहले नहीं देखी

punjabkesari.in Tuesday, Apr 07, 2026 - 10:59 AM (IST)

Mumbai : फिल्म धुरंधर: द रिवेंज (धुरंधर 2) इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाल दिखा रही है। आम दर्शकों से लेकर बड़े-बड़े सितारों तक, हर कोई इस फिल्म का दीवाना बना हुआ है। हाल ही में अभिनेत्री Anushka Sharma और उनके पति, भारतीय क्रिकेटर Virat Kohli ने भी फिल्म देखने के बाद खुलकर इसकी सराहना की है।

 Dhurandhar 2

Anushka Sharma ने बांधे फिल्म के पुल
अनुष्का ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए निर्देशक Aditya Dhar और पूरी टीम
की जमकर तारीफ की। उन्होंने फिल्म को “बेहद शानदार” बताते हुए लिखा कि करीब चार घंटे लंबी इस फिल्म को इतने आत्मविश्वास के साथ बनाना काबिल-ए-तारीफ है। उनके मुताबिक, फिल्म शुरुआत से अंत तक दर्शकों को बांधे रखती है और हर फ्रेम में मेहनत साफ झलकती है।

एक्ट्रेस ने खासतौर पर Ranveer Singh के अभिनय की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने अपने किरदार को पूरी ईमानदारी और दमदार अंदाज में निभाया है। इसके अलावा R. Madhavan, Arjun Rampal और Rakesh Bedi जैसे कलाकारों के काम को भी उन्होंने बेहतरीन बताया। अनुष्का ने पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि हर कलाकार ने फिल्म को खास बनाया है।

 Dhurandhar 2

Virat Kohli भी हुए इंप्रेस
वहीं विराट कोहली भी फिल्म से काफी प्रभावित नजर आए। उन्होंने इसे एक अनोखा सिनेमाई अनुभव बताते हुए कहा कि भारत में इस स्तर की प्रस्तुति उन्होंने पहले कभी नहीं देखी। विराट के अनुसार, फिल्म ने हर तरह की भावनाओं को छू लिया और वह पूरे चार घंटे तक स्क्रीन से नजर नहीं हटा पाए।

उन्होंने निर्देशक आदित्य धर की तारीफ करते हुए उन्हें जीनियस बताया और कहा कि उनकी मेहनत और विजन फिल्म में साफ दिखाई देता है। साथ ही, रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस को भी उन्होंने शानदार बताया और कहा कि इस फिल्म के बाद उनका कद और ऊंचा हो गया है।

 Dhurandhar 2

Aditya Dhar का इमोशनल रिएक्शन
अनुष्का और विराट से मिली सराहना पर आदित्य धर ने भावुक प्रतिक्रिया दी। उन्होंने विराट के लिए कहा कि वह लंबे समय से उनके फैन रहे हैं और उनसे ऐसा रिव्यू मिलना उनके लिए बेहद खास है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि विराट जैसे दिग्गज का समर्थन मिलना पूरी टीम के लिए प्रेरणादायक है।

अनुष्का के लिए भी उन्होंने आभार जताया और कहा कि उनकी तारीफ से पूरी टीम अभिभूत है। आदित्य ने कहा कि ऐसे शब्द उन्हें और बेहतर काम करने और दिल से कहानियां सुनाने के लिए प्रेरित करते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News