माफ कीजिएगा... Amitabh Bachchan ने अचानक सोशल मीडिया से बनाई दूरी, Tiger Shroff केस में भी आया Big B का नाम
punjabkesari.in Wednesday, Oct 21, 2026 - 04:46 PM (IST)
Amitabh Bachchan Social Media Break : ऐसा लगता है कि अब फैंस को दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन के मशहूर और दिलचस्प ब्लॉग और ट्वीट्स के लिए कुछ समय तक इंतजार करना पड़ेगा। बुधवार को, बिग बी ने अपने एक ट्वीट में बताया कि उन्हें आराम करने और ठीक होने की सलाह दी गई है इसलिए वे कुछ समय तक इन प्लेटफॉर्म्स पर कुछ भी नहीं लिखेंगे।
उनकी पोस्ट में लिखा था, "T 5889,10,11,12 - माफ़ी चाहता हूं.. मुझे कुछ दिनों के लिए आराम करने और ठीक होने की सलाह दी गई है इसलिए मैं कुछ भी लिख नहीं पाऊंगा। हालांकि, अमिताभ ने यह नहीं बताया कि वे कब तक वापस आकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करना शुरू करेंगे। बिग बी ने अपने ब्लॉग में यह भी बताया कि उन्हें सख्त आराम करने के लिए कहा गया है, इसलिए वे किसी से बातचीत भी नहीं कर सकते।
T 5889,10,11,12 - apologies .. क्षमा प्रार्थी हूँ, कुछ दिनों के लिए आराम और सँवरने का समय निकालने को कहा गया है सो कुछ लिख नहीं पा रहा हूँ ..
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) October 21, 2026
त्योहारी सीजन की शुभकामनाएं देते हुए अमिताभ ने लिखा, "सबसे पहले सभी को दशहरा की बधाई... ढेर सारा प्यार, खुशियां, संतुष्टि और प्रार्थनाएं । मुझे सख्त आराम करने और ठीक होने की सलाह दी गई है, इसलिए मैं किसी से बातचीत नहीं कर सकता... कृपया माफ करें। जिन लोगों ने मुझे व्यक्तिगत रूप से शुभकामनाएं भेजी हैं, उनसे भी माफी चाहता हूं... कृपया इसे ही मेरा जवाब समझें। उम्मीद है कि आगे फिर बात होगी। बॉलीवुड के इस दिग्गज कलाकार के अच्छे स्वास्थ्य और जल्द ठीक होने की कामना करते हुए, लोगों ने कमेंट सेक्शन में लिखा- "प्रार्थनाएं, अपना ख्याल रखें सर, माफी मांगने की कोई जरूरत नहीं है", "सर, चिंता न करें। अपना ख्याल रखें और आराम करें और सर, आप जल्द ठीक हो जाएं।
हमलवार अमिताभ बच्चन के घर की कर चुके हैं रेकी
एक अन्य अपडेट में, मुंबई क्राइम ब्रांच के सूत्रों के अनुसार, अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले आरोपियों ने 18 अक्टूबर को 'बागी' अभिनेता पर हमला करने से पहले, अमिताभ बच्चन और सलमान खान सहित कई बॉलीवुड हस्तियों के घरों की रेकी (निगरानी) की थी। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि आरोपियों को उन हस्तियों को निशाना बनाने के लिए कहा गया था, जिनकी सुरक्षा व्यवस्था उतनी कड़ी नहीं थी। खबरों के अनुसार, कई ऑटो-रिक्शा चालकों ने आरोपी को बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियों - जैसे बिग बी, आमिर खान, अक्षय कुमार और सलमान खान - के घरों तक पहुंचाया था।
