एक बार फिर से मिलेगा प्यार और कॉमेडी का तड़का, बड़े पर्दे Re-Release होंगी David Dhawan की यह फिल्में

punjabkesari.in Thursday, Apr 30, 2026 - 01:11 PM (IST)

David Dhawan Movies :वरुण धवन की फिल्म है जवानी तो इश्क होना है जल्द ही बड़े पर्दे पर रिलीज़ होने वाली है। इस फिल्म का निर्देशक वरुण के पिता डेविड धवन ने किया है। इससे पहले भी डेविड ने बहुत ही रोमांटिक फिल्में बनाई हैं, जिन्होंने कम समय में बहुत ही लोकप्रियता कमाई। अपनी नई फिल्म के रिलीज़ होने से पहले  डेविड धवन ने एक बहुत बड़ी खुशखबरी दी है। यदि आप भी कॉमेडी और रोमांटिक फ़िल्म के शौक़ीन हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत ही खास होने वाली है। 

David Dhawan movies

डेविड धवन की यह फिल्में होंगी Re-Release
आंखें, राजा बाबू, पार्टनर और मैंने प्यार क्यों किया जैसी हिट फिल्में जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं। डेविड धवन की इन Rom-Com फिल्मों को  फिर से रिलीज़ करने का फैसला लिया है। 

इन फिल्मों ने 90 के दशक में खूब नाम कमाया है और अब आज-कल की नई पीढ़ी को भी पुरानी फिल्में देखने का मौका मिलेगा। रोजमर्रा की परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए डेविड की ये फिल्में किसी जड़ी बूटी से कम नहीं हैं। डेविड धवन भी इस बात से बेहद खुश है कि उनकी फिल्में फिर से बड़े पर्दे पर नाम कमाएंगी। 

David Dhawan movies

डेविड धवन हो सकते हैं रिटायर
महीने की शुरुआत में ही डेविड धवन ने बातों-बातों यह हिंट दिया था कि ‘है जवानी तो इश्क होना है’ उनकी लास्ट मूवी हो सकती है। इसके बाद वो ज्यादा से ज्यादा समय अपनी फैमिली संग बिताएंगे। इसके बाद में सिर्फ एक पिता का फ़र्ज़ अदा करेंगे। 

David Dhawan movies
 
डेविड धवन का यह फिल्म है जवानी तो इश्क होना है 5 जून को सिनेमाघरों में आएगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News