स्टार प्लस के शो ''दिल को तुमसे प्यार हुआ'' के चिराग ने की शो और अपने किरदार के बारे में खुलकर बात!

punjabkesari.in Tuesday, Jul 09, 2024 - 02:36 PM (IST)

नई दिल्ली।  स्टार प्लस अपने व्यूअर्स के लिए आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट बनाने के लिए जाना जाता है, जो दर्शकों को इमोशन से भरे सफर पर भी ले जाता है। उनके शो न साफ एंटरटेन करते हैं बल्कि उनका मकसद प्रेरित करना और आगे बढ़ाना भी है। इनमें अनुपमा, गुम है किसी के प्यार में, ये रिश्ता क्या कहलाता है, उड़ने की आशा, माटी से बंधी डोर, झनक और ये हैं चाहतें जैसे शोज का नाम शामिल है, जो फैमिली ड्रामा के साथ रोमांस की झलक भी देते हैं। बता दें कि इन सभी शोज को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है।

 

इस सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए, स्टार प्लस ने अपने नए शो, दिल को तुमसे प्यार हुआ के साथ एक नई दुनिया में कदम रखा है। इस शो में बतौर लीड अदिति त्रिपाठी (दीपिका) और अक्षित सुखीजा (चिराग) हैं। राजस्थान के बैकड्राप पर सेट दिल को तुमसे प्यार हुआ दीपिका चिराग की कहानी है। यह कहानी उनकी जिंदगी के इर्दगिर्द बनी हुई है, जिसमें उन्हें एक दूसरे से प्यार हो जाता है। लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या उनकी यह प्रेम कहानी समाज और परिवार को मंजूर होगी?

 

मेकर्स ने स्टार प्लस के शो दिल को तुमसे प्यार हुआ की एक दिलचस्प पहली झलक जारी की है, जहाँ अदिति त्रिपाठी (दीपिका), अक्षित सुखिजा (चिराग) और उर्वशी परदेशी (जाह्नवी) को इंट्रोड्यूस किया गया है। मेकर्स द्वारा जारी किए गए प्रोमो में दीपिका के जीवन ने मौजूद संघर्ष और कठिनाइयों की झलक दिखाई गई है, जो उसके घर में उसे सहनी पड़ती हैं, जहां उसकी सौतेली मां और सौतेली बहन के साथ बुरा बर्ताव करती हैं। इसी दौरान चिराग की मुलाकात दीपिका से एक रक्तदान शिविर में होती है और वह उसके अच्छे स्वभाव से इंप्रेस हो जाता है। बाद में चिराग की फैमिली जान्हवी यानी दीपिका की बहन के लिए रिश्ता लेकर आती है, लेकिन चिराग जान्हवी की वजह दीपिका को चुन लेता है। यह बात दोनों परिवार को पसंद नहीं आती। ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा की कहानी किस तरह से आगे बढ़ती है और दीपिका और चिराग की जिंदगी में आगे क्या होता है। क्या सच में उनकी यह प्रेम कहानी समाज के इंकार के बावजूद अपना मकान हासिल कर पाएगी ?

 

अक्षित सुखिजा दिल को तुमसे प्यार हुआ में चिराग का रोल निभाएंगे, जो एक डॉक्टर हैं।  इस शो में अदिति त्रिपाठी और अक्षित सुखिजा की नई जोड़ी देखने को मिलेगी, जो दर्शकों के लिए एक विजुअल ट्रीट होगी। जिसका दर्शकों को शो दिल को तुमसे प्यार हुआ की घोषणा के बाद से ही इंतज़ार था।

 

स्टार प्लस के शो दिल को तुमसे प्यार हुआ के अक्षित सुखीजा उर्फ ​​चिराग ने बताया, "शो 'दिल को तुमसे प्यार हुआ' दो लोग, दीपिका और चिराग की कहानी दिखाएगा, जो अलग-अलग बैकग्राउंड से आते हैं, लेकिन उनकी सोच और जिंदगी को देखने का नजरिया हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि शो में दीपिका और चिराग की लव स्टोरी कैसे सामने आती है। शो में कास्ट, स्क्रीनप्ले और इमोशंस के मामले में अलग-अलग फ्लेवर दिखाए जाएंगे। मेरा किरदार चिराग अपने काम के लिए समर्पित है। मुझे चिराग का किरदार निभाने में मजा आ रहा है; यह एक दिलचस्प किरदार है। शो दिल को तुमसे प्यार हुआ में दीपिका और चिराग की यात्रा और प्रेम कहानी देखने के लिए तैयार हो जाइए और अपना प्यार बरसाते रहिए!"

 

'दिल को तुमसे प्यार हुआ' 15 जुलाई को शाम 7 बजे स्टार प्लस पर प्रसारित होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Jyotsna Rawat

Related News