‘Chand Mera Dil’ Trailer ने जीता दिल! इमोशन, रोमांस और सेल्फ-रिस्पेक्ट की कहानी ने बढ़ाया एक्साइटमेंट
punjabkesari.in Thursday, May 14, 2026 - 04:02 PM (IST)
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। Lakshya और Ananya Panday की जोड़ी Chand Mera Dil के ट्रेलर में सबसे बड़ा हाईलाइट बनकर सामने आई है। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री बेहद नेचुरल, इमोशनल और रिलेटेबल महसूस होती है। रोमांटिक मोमेंट्स हों या इमोशनल टकराव, दोनों कलाकारों ने अपने एक्सप्रेशन्स और बॉन्डिंग से हर सीन को रियल बना दिया है। ट्रेलर देखकर साफ लगता है कि फिल्म सिर्फ एक साधारण लव स्टोरी नहीं बल्कि गहरे इमोशन्स से जुड़ी कहानी लेकर आने वाली है।
किरदारों की इमोशनल कमजोरी ने कहानी को बनाया रिलेटेबल
ट्रेलर की सबसे खास बात यह है कि इसमें किरदारों को परफेक्ट नहीं बल्कि इंसानी कमियों और इमोशनल संघर्षों के साथ दिखाया गया है। रिश्तों में असुरक्षा, गलतफहमियां और टूटन जैसी चीजें कहानी को काफी रियल बनाती हैं। निर्देशक Vivek Soni ने मॉडर्न रिलेशनशिप्स की जटिलताओं को काफी ईमानदारी से पेश करने की कोशिश की है, जो ट्रेलर में साफ दिखाई देती है।
सिनेमैटोग्राफी ने बढ़ाई फिल्म की इमोशनल फील
Chand Mera Dil का विजुअल ट्रीटमेंट भी ट्रेलर का बड़ा प्लस पॉइंट है। नीयॉन लाइट्स वाले डार्क फ्रेम्स से लेकर सॉफ्ट रोमांटिक शॉट्स तक, हर सीन फिल्म की इमोशनल टोन को और मजबूत बनाता है। ट्रेलर का हर फ्रेम बेहद स्टाइलिश और सिनेमैटिक महसूस होता है, जो रोमांस और दर्द दोनों को खूबसूरती से दिखाता है।
‘Aitbaar’ और बैकग्राउंड स्कोर ने छोड़ा गहरा असर
ट्रेलर का म्यूजिक और बैकग्राउंड स्कोर इसकी सबसे इमोशनल ताकतों में से एक है। खासकर “Aitbaar” वाले हिस्सों ने रोमांटिक सीक्वेंस को और ज्यादा असरदार बना दिया है। म्यूजिक विजुअल्स के साथ पूरी तरह मेल खाता है और कई सीन को यादगार बना देता है। ट्रेलर खत्म होने के बाद भी उसका इमोशनल इम्पैक्ट लंबे समय तक महसूस होता है।
प्यार के साथ सेल्फ-रिस्पेक्ट की बात करती दिखी फिल्म
ट्रेलर की सबसे फ्रेश और मैच्योर बात यह है कि फिल्म सिर्फ प्यार को ग्लोरिफाई नहीं करती बल्कि रिश्तों में सेल्फ-रिस्पेक्ट और इमोशनल डिग्निटी की अहमियत भी दिखाती है। कहानी यह संकेत देती है कि प्यार के नाम पर टॉक्सिक बिहेवियर को स्वीकार करना जरूरी नहीं है। यही सोच फिल्म को बाकी रोमांटिक ड्रामाज से अलग बनाती है।
करण जौहर की फिल्म से बढ़ी उम्मीदें
Chand Mera Dil को Karan Johar के Dharma Productions का सपोर्ट मिला है। फिल्म को करण जौहर, आदर पूनावाला, अपूर्व मेहता, सोमन मिश्रा और मारिजके डीसूजा ने प्रोड्यूस किया है। वहीं फिल्म का निर्देशन विवेक सोनी ने किया है। यह इमोशनल रोमांटिक ड्रामा 22 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
