बॉलीवुड में किसके पास है सबसे ज्यादा Gold Collection, नाम जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
punjabkesari.in Monday, May 11, 2026 - 06:16 PM (IST)
Bollywood Gold Collection : हाल ही में इंडिया के पीएम मोदी ने सारे भारतवासियों को एक साल तक सोना न खरीदने के लिए कहा है। इस वजह से हर जगह सिर्फ सोने की ही चर्चा हो रही है। मिडल क्लास के लिए सोना खरीदना मुश्किल है लेकिन बड़े-बड़े सितारें तो बिना किसी झिझक के सोना खरीद सकते हैं। ऐसे में हर कोई जानने को यह उत्सुक है कि बॉलीवुड के सेलिब्रिटीज के पास कितना सोना है ? ग्लैमर इंडस्ट्री के बहुत से सितारे ऐसे हैं जो गोल्ड और डायमंड के बहुत शौक़ीन हैं। तो चलिए जानते हैं किन सितारों के पास कितना कलेक्शन है।
अमिताभ-जया के पास कितना है गोल्ड
बॉलीवुड में सबसे पहला नाम अमिताभ बच्चन का आता है। अमिताभ के साथ-साथ जया की भी इंडस्ट्री में बहुत पहुंच हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार उनके पास 40.97 करोड़ के हीरे और सोने की जूलरी है। वहीं अगर बच्चन साहब की बात की जाए तो उनके पास 54.77 करोड़ के जेवर हैं।

कंगना रनौत के पास कितना है गोल्ड
कंगना रनौत को हमेशा से ही ट्रेडिशनल रहना बहुत पसंद है और ट्रेडिशनल की पहचान ही सोने-चादी और हीरे के साथ की जाती है। मई 2024 में लोकसभा चुनाव के लिए दाखिल हलफनामे के अनुसार कंगना के पास 6.7 किलोग्राम (6700 ग्राम) सोना है। इसके अलावा उनके पास 60 किलो चांदी और करीब 3 करोड़ रुपये के हीरे भी हैं।

हेमा मालिनी के पास कितना गोल्ड कलेक्शन है ?
हेमा मालिनी को कौन नहीं जानता। बॉलीवुड के बाद उन्होंने पॉलिटिक्स में भी बहुत नाम कमाया है। चुनावी हलफनामा के अनुसार उनके पास 3.39 करोड़ की कीमत से ज्यादा सोना है। इसी के 2011 में भी उन्होंने बताया था कि उनके पास 5 किलो सोना और 25 किलो से ज्यादा चांदी है।
थलापति विजय के पास कितना सोना है ?
बॉलीवुड के अलावा साउथ भी सोने की इस दौड़ में पीछे नहीं है। इस दौरान विजय के पास कम से कम 883 ग्राम सोना है, इस सोने की कीमत 1.2 करोड़ रुपये है।
