‘मिर्जापुर: द मूवी’ से पहले फिर याद आए सीजन 1 के ये 5 भौकाल सीन, जिन्होंने बनाए हर किरदार आइकॉनिक

punjabkesari.in Friday, May 08, 2026 - 10:36 AM (IST)

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। Mirzapur ने भारतीय ओटीटी दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। दमदार कहानी, जबरदस्त डायलॉग्स और यादगार किरदारों की वजह से यह सीरीज फैंस के बीच कल्ट स्टेटस हासिल कर चुकी है। गुड्डू पंडित, बबलू, कालीन भैया और मुन्ना जैसे किरदार आज भी लोगों की जुबान पर हैं।

अब यह लोकप्रिय फ्रेंचाइजी बड़े पर्दे पर कदम रखने जा रही है। Mirzapur: The Movie को Amazon MGM Studios और Excel Entertainment लेकर आ रहे हैं। फिल्म 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन Gurmmeet Singh ने किया है, जबकि इसे Puneet Krishna ने लिखा है। प्रोडक्शन की जिम्मेदारी Farhan Akhtar और Ritesh Sidhwani संभाल रहे हैं।

फिल्म की रिलीज से पहले आइए एक नजर डालते हैं ‘मिर्जापुर’ सीजन 1 के उन 5 आइकॉनिक सीन्स पर, जिन्होंने इस सीरीज को सुपरहिट बना दिया।

कालीन भैया की दमदार एंट्री
Kaleen Bhaiya की पहली एंट्री ने ही दर्शकों को बता दिया था कि मिर्जापुर की असली सत्ता किसके हाथ में है। अपने कालीन साम्राज्य के बीच शांत अंदाज़ में बैठे कालीन भैया ने बिना ज्यादा शब्दों के ही अपना रुतबा दिखा दिया था। उनकी यह एंट्री आज भी इंडियन वेब सीरीज की सबसे दमदार इंट्रो में गिनी जाती है।

कॉलेज में मुन्ना भैया का भौकाल
Munna Bhaiya का कॉलेज क्लासरूम वाला सीन सीजन 1 के सबसे चर्चित पलों में शामिल है। स्टूडेंट इलेक्शन के दौरान क्लास में घुसकर जिस तरह मुन्ना अपना दबदबा दिखाते हैं, उसने उनके किरदार की सनकी और खतरनाक पर्सनैलिटी को शानदार तरीके से स्थापित किया। यही वह मोमेंट था जहां से गुड्डू और बबलू की जिंदगी बदलनी शुरू होती है।

'सांप हमेशा जहरीला ही रहता है'
Guddu Pandit का यह डायलॉग आज भी फैंस के बीच बेहद लोकप्रिय है। जब रति शंकर शुक्ला गुड्डू और बबलू को अपनी तरफ करने की कोशिश करता है, तब गुड्डू का तीखा जवाब उसकी वफादारी और निडरता को साफ दिखाता है। यह सीन गुड्डू के किरदार के सबसे मजबूत मोमेंट्स में से एक माना जाता है।

 'रिस्क है' बना पॉप कल्चर का हिस्सा
‘मिर्जापुर’ का सबसे आइकॉनिक डायलॉग अगर किसी को कहा जाए तो वह है 'रिस्क है।' कालीन भैया के सामने गुड्डू पंडित का यह बेखौफ अंदाज़ दर्शकों को खूब पसंद आया था। इस एक लाइन ने गुड्डू के किरदार को अलग पहचान दी और यह डायलॉग सोशल मीडिया से लेकर आम बातचीत तक का हिस्सा बन गया।

होली वाला सीक्वेंस और त्रिपाठी परिवार का रुतबा
होली सेलिब्रेशन वाला एपिसोड सीजन 1 के सबसे एंटरटेनिंग और इंटेंस सीन्स में से एक था। रंगों और मस्ती के बीच शुरू हुआ जश्न धीरे-धीरे तनाव और टकराव में बदल जाता है। इस पूरे सीक्वेंस ने त्रिपाठी परिवार की ताकत, वफादारी और अंदरूनी रिश्तों को शानदार तरीके से दिखाया। यही वजह है कि यह सीन आज भी फैंस के बीच सबसे ज्यादा याद किया जाता है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Manisha

Related News