BAFTA विजेता एक्सेल एंटरटेनमेंट, चॉकबोर्ड एंटरटेनमेंट और सूटेबल पिक्चर्स की ''बूंग'' 6 मार्च को होगी रिलीज
punjabkesari.in Friday, Feb 27, 2026 - 06:11 PM (IST)
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बाफ्टा जीतने वाली पहली भारतीय फिल्म, एक्सेल एंटरटेनमेंट, चॉकबोर्ड एंटरटेनमेंट और सूटेबल पिक्चर्स की 'बूंग', अब 6 मार्च को बड़े पैमाने पर सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होने जा रही है और मेकर्स ने रिलीज डेट अनाउंस करने के लिए एक नया पोस्टर लॉन्च किया है। फिल्म ने हाल ही में लंदन में 79वें ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवार्ड्स में बेस्ट चिल्ड्रेन एंड फैमिली फिल्म की कैटेगरी में सम्मान जीतकर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। बूंग ने ज़ूटोपिया 2, लिलो एंड स्टिच और आर्को जैसी बड़ी इंटरनेशनल फिल्मों को पछाड़कर यह प्रतिष्ठित जीत हासिल की, जो ग्लोबल स्टेज पर भारतीय सिनेमा के लिए एक बहुत बड़ा पल है। मेकर्स ने नया पोस्टर शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर यह कैप्शन लिखा:
लक्ष्मीप्रिया देवी की लिखी और डायरेक्ट की हुई फिल्म 'बूंग' की कहानी एक छोटे से लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी माँ को एक तोहफे से सरप्राइज देने का प्लान बनाता है। अपनी मासूमियत में, वह मानता है कि अपने गैर-हाजिर पिता को वापस घर लाना सबसे खास तोहफा होगा। पिता की तलाश में बूंग की दुनिया बिखर जाती है, लेकिन आखिर में एक यादगार तोहफा मिलता है।
वर्ल्डवाइड तारीफ पाने और भारत के लिए बाफ्टा जैसा बड़ा सम्मान लाने के बाद, 'बूंग अब बड़े पर्दे पर आने के लिए तैयार है और 6 मार्च को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज हो रही है।
