टटीरी विवाद पर शर्मिंदा हुए Badshah, माफी के बाद उठाया 50 बच्चियों की पढ़ाई का जिम्मा

punjabkesari.in Wednesday, Apr 08, 2026 - 04:04 PM (IST)

Mumbai : Bollywood के मशहूर रैपर और Singer Badshah अक्सर अपने गानों को लेकर चर्चा में रहते हैं लेकिन इस बार मामला कुछ गंभीर था। हाल ही में रिलीज हुए उनके गाने tateeree को लेकर मचे भारी बवाल के बाद, बादशाह ने न केवल माफी मांगी है बल्कि एक नेक पहल की शुरुआत भी की है।

 Badshah Controversy

क्या था विवाद ?
कुछ समय पहले बादशाह ने टटीरी गाना रिलीज किया था, जिसमें उन्होंने रैप के साथ म्यूजिक भी दिया था। गाना आते ही विवादों के घेरे में आ गया क्योंकि  इसमें स्कूल ड्रेस पहनी छोटी बच्चियों को आपत्तिजनक तरीके से दिखाया गया था। गाने के डांस स्टेप्स को बेहद अश्लील और फूहड़ माना गया। हरियाणा महिला आयोग की कड़ी आपत्ति के बाद बादशाह को यह गाना सभी प्लेटफॉर्म्स से डिलीट करना पड़ा था।

राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) के सामने पेशी
मंगलवार को बादशाह ने दिल्ली में राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने पेश होकर अपनी गलती स्वीकार की। उन्होंने आधिकारिक तौर पर माफी मांगते हुए यह आश्वासन दिया कि भविष्य में वे अपनी कला के जरिए ऐसी कोई भी गलती नहीं दोहराएंगे जिससे महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचे।

 Badshah Controversy

प्रायश्चित के लिए किए 3 बड़े वादे
सिर्फ माफी ही नहीं, बादशाह ने इस मामले को सुलझाने के लिए कुछ ठोस वादे भी किए हैं। बादशाह ने 50 लड़कियों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाने का जिम्मा लिया है। उन्होंने वादा किया है कि अगले 4 महीनों के भीतर वह एक ऐसा गाना रिलीज करेंगे जो पूरी तरह से Women Empowerment को समर्पित होगा। सिंगर ने भरोसा दिलाया है कि वे भविष्य में अपने लिरिक्स और वीडियो के चित्रण के प्रति अधिक संवेदनशील रहेंगे।

 हालांकि बादशाह पहले भी अपने कुछ गानों को लेकर विवादों में रहे हैं लेकिन इस बार कानूनी सख्ती और सार्वजनिक आलोचना के बाद उन्होंने डैमेज कंट्रोल के साथ-साथ समाज सेवा का रास्ता चुना है। अब देखना यह है कि उनका आने वाला Empowerment Song उनके प्रति लोगों की नाराजगी को कितना कम कर पाता है।

 Badshah Controversy


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News