कॉमेडी में टाइमिंग पर बोले आयुष्मान खुराना, ‘पति पत्नी और वो 2’ के लिए सालों की मेहनत आई काम

punjabkesari.in Wednesday, May 06, 2026 - 02:04 PM (IST)

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। आगामी फिल्म Pati Patni Aur Woh Do का ट्रेलर हाल ही में मुंबई के मशहूर Sanjay Gandhi National Park में बेहद अनोखे अंदाज़ में लॉन्च किया गया। इस अलग और ‘वाइल्ड’ ट्रेलर लॉन्च के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। ट्रेलर में दिखाए गए मज़ेदार ट्विस्ट, हल्की-फुल्की उलझनें और रिश्तों के बीच की कॉमिक केमिस्ट्री ने दर्शकों को काफी आकर्षित किया है, जिससे फिल्म की रिलीज़ को लेकर बेसब्री और भी बढ़ गई है।

“कॉमेडी में टाइमिंग सबसे बड़ी चुनौती” -आयुष्मान
फिल्म में प्रजापति पांडे का किरदार निभा रहे Ayushmann Khurrana ने अपने रोल और कॉमेडी के क्राफ्ट को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा, “एक अभिनेता के तौर पर मेरा काम किरदार को रिलेटेबल बनाना है और मुझे यह चुनौती पसंद है। प्रजापति एक सीधा-सादा इंसान है, लेकिन परिस्थितियां उसकी ज़िंदगी को जटिल बना देती हैं। कॉमेडी में सबसे ज़रूरी चीज़ टाइमिंग होती है, और लोगों को हंसाना आसान नहीं होता।” आयुष्मान ने आगे बताया कि उन्होंने सालों तक अपनी कॉमिक टाइमिंग पर काम किया है। “मेरी कई फिल्मों में सामाजिक मुद्दों को हास्य के साथ पेश किया गया, जिससे मुझे कॉमेडी को समझने और बेहतर करने का मौका मिला। शूटिंग के दौरान निर्देशक मुदस्सर अज़ीज़ लगातार गाइड करते रहे कि कौन सा सीन सही बैठ रहा है और कहां सुधार की ज़रूरत है।”

दमदार स्टारकास्ट और मज़ेदार कहानी
फिल्म में आयुष्मान के साथ Sara Ali Khan, Wamiqa Gabbi और Rakul Preet Singh भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। फिल्म की कहानी रोज़मर्रा की जिंदगी से जुड़ी स्थितियों, रिश्तों की उलझनों और अनपेक्षित मोड़ों के बीच बुनी गई है, जिसमें कॉमेडी और ड्रामा का संतुलित मिश्रण देखने को मिलेगा।

मेकर्स और प्रोडक्शन डिटेल्स
T-Series और B R Studios के बैनर तले बनी इस फिल्म को Mudassar Aziz ने निर्देशित किया है। फिल्म के निर्माता Bhushan Kumar, Renu Ravi Chopra और Krishan Kumar हैं, जबकि क्रिएटिव प्रोड्यूसर के तौर पर Juno Chopra जुड़े हैं।

इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज़
कॉमेडी, ड्रामा और रिश्तों के उतार-चढ़ाव से भरपूर ‘पति पत्नी और वो 2’ 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह तैयार है। ट्रेलर के बाद जिस तरह का रिस्पॉन्स मिल रहा है, उसे देखते हुए यह फिल्म इस सीजन की सबसे चर्चित और बहुप्रतीक्षित एंटरटेनर बनती नजर आ रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Manisha

Related News