‘अस्सी’ ने ओपनिंग वीकेंड पर दिखाई मजबूती, गरिमामयी प्रदर्शन की ओर बढ़ती फिल्म
punjabkesari.in Monday, Feb 23, 2026 - 05:52 PM (IST)
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। निर्देशक अनुभव सिन्हा की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘ASSI’ जिसमें मुख्य भूमिका में Taapsee Pannu नजर आ रही हैं। इस फिल्म ने अपने ओपनिंग वीकेंड पर उत्साहजनक प्रदर्शन दर्ज किया है। सामाजिक मुद्दे पर आधारित इ स कोर्टरूम ड्रामा ने पहले दिन 1 करोड़ रुपये की साधारण शुरुआत की लेकिन दूसरे दिन 1.6 करोड़ रुपये की कमाई के साथ मजबूत उछाल दिखाया। तीसरे दिन भी फिल्म ने 1.6 करोड़ रुपये का स्थिर कारोबार किया। इस तरह फिल्म का पहले वीकेंड का कुल कलेक्शन 4.2 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
अस्सी की कमाई
खास बात यह रही कि रविवार को हाई-वोल्टेज टी-20 मैच जैसे बड़े आकर्षण के बावजूद फिल्म की कमाई स्थिर बनी रही। इससे संकेत मिलता है कि दर्शक कंटेंट-प्रधान सिनेमा को प्राथमिकता दे रहे हैं। इंडस्ट्री विश्लेषकों का मानना है कि ‘ASSI’ उन फिल्मों की कैटेगरी में शामिल होती दिख रही है जो शुरुआती बड़े आंकड़ों के बजाय सकारात्मक वर्ड-ऑफ-माउथ के दम पर धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ती हैं। फिल्म की दमदार कहानी और प्रभावशाली अभिनय को लेकर चर्चाएं लगातार बढ़ रही हैं।
निर्माताओं ने फिल्म की गुणवत्ता पर भरोसा जताते हुए ओपनिंग वीकेंड में ‘बाय-वन-गेट-वन’ जैसे ऑफर्स का सहारा नहीं लिया जो आमतौर पर बड़े बजट की फिल्मों द्वारा अपनाए जाते हैं। इससे स्पष्ट है कि ‘ASSI’ ऑर्गेनिक दर्शक समर्थन और सकारात्मक प्रतिक्रिया के सहारे आगे बढ़ना चाहती है।
कोर्टरूम ड्रामा शैली में शामिल हुई अस्सी!
फिलहाल ‘ASSI’ का लक्ष्य रिकॉर्ड तोड़ कमाई करना नहीं, बल्कि समाज से जुड़े उन संवेदनशील मुद्दों पर सार्थक संवाद शुरू करना है, जिन्हें अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है। कोर्टरूम ड्रामा शैली की फिल्मों को आमतौर पर मजबूत सिफारिशों और लगातार सराहना का लाभ मिलता है। यदि मौजूदा रुझान बरकरार रहा, तो आने वाले दिनों में भी फिल्म का प्रदर्शन संतुलित और सम्मानजनक बना रह सकता है।
