बनी, शूट हुई लेकिन रिलीज नहीं हुई- Sunny Deol और Aishwarya Rai की वो अनदेखी फिल्म, 29 साल बाद फिर चर्चा में

punjabkesari.in Thursday, Apr 02, 2026 - 12:49 PM (IST)

Mumbai : हिंदी सिनेमा के एक्शन किंग Sunny Deol ने 80 के दशक से लेकर अब तक अपने ढाई किलो के हाथ और दमदार डायलॉग्स से दर्शकों के दिलों पर राज किया है। बेताब, घातक, बॉर्डर और गदर जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में उनके करियर की पहचान हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सनी देओल और दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में शुमार ऐश्वर्या राय एक साथ पर्दे पर नजर आने वाले थे ? धूमधाम से शुरू हुई यह फिल्म आज तक सिनेमाघरों का मुंह नहीं देख पाई। आइए जानते हैं इस अनसुनी कहानी के बारे में।

Sunny Deol Aishwarya Rai Movie

करोड़ों का गाना और भारी बजट: क्यों रुकी इंडियन ?
साल 1997 में मशहूर फिल्ममेकर पहलाज निहलानी (जिन्होंने शोला और शबनम जैसी फिल्में दीं) ने एक बड़े प्रोजेक्ट का ऐलान किया था, जिसका नाम था इंडियन।

इस मूवी की लीड जोड़ी Sunny Deol और Aishwarya Rai थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग लगभग 50% पूरी हो चुकी थी।  फिल्म के सिर्फ एक गाने पर उस दौर में 1 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए गए थे, जो 90 के दशक के हिसाब से एक बहुत बड़ी रकम थी।

इतनी तैयारियों और खर्च के बावजूद, कुछ अनचाहे कारणों से यह फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई। आलम यह है कि 29 साल बीत जाने के बाद भी यह फिल्म कभी रिलीज नहीं हो सकी और दर्शकों को सनी-ऐश्वर्या की फ्रेश जोड़ी कभी साथ देखने को नहीं मिली।

Sunny Deol Aishwarya Rai Movie

Shilpa Shetty के साथ वाली इंडियन से था कनेक्शन ?
दिलचस्प बात यह है कि साल 2001 में सनी देओल की इंडियन नाम से ही एक फिल्म रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया था लेकिन वह पहलाज निहलानी वाली अधूरी फिल्म नहीं थी। 2001 वाली फिल्म का निर्देशन एन. महाराजन ने किया था और उसमें शिल्पा शेट्टी लीड एक्ट्रेस थीं।

आने वाले प्रोजेक्ट्स: फिर दिखेगा सनी का दम
Sunny Deol फिलहाल अपने करियर के बेहतरीन फेज में हैं। उनकी हालिया रिलीज बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई है। उनके आगामी प्रोजेक्ट्स कुछ इस प्रकार हैं:

गबरू: यह फिल्म इसी साल मई के महीने में बड़े पर्दे पर दस्तक दे सकती है।

इक्का: सनी देओल जल्द ही अपना ओटीटी डेब्यू भी करेंगे। उनकी कोर्टरूम ड्रामा फिल्म 'इक्का' नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी।
Sunny Deol Aishwarya Rai Movie


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News