लकी अली की जादुई आवाज़ में ‘दृश्यम द कन्क्लूज़न’ का ‘मुस्कुरा दो’ टीज़र ने छुआ दिल

punjabkesari.in Tuesday, Sep 22, 2026 - 05:27 PM (IST)

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइज़ी की कहानी अब अपने आखिरी पड़ाव की ओर बढ़ रही है। ‘दृश्यम द कन्क्लूज़न’ 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म की रिलीज से पहले मेकर्स लगातार इसके गानों के जरिए सलगांवकर परिवार की कहानी और उससे जुड़े जज़्बातों की झलक दर्शकों तक पहुंचा रहे हैं। अब फिल्म के दूसरे गाने ‘मुस्कुरा दो’ का टीज़र रिलीज कर दिया गया है।

लकी अली की आवाज़ में सजा गाना
‘मुस्कुरा दो’ को दिग्गज गायक लकी अली ने अपनी खास आवाज़ दी है। गाने के जरिए परिवार, रिश्तों और अपनों के लिए हर मुश्किल का सामना करने की भावना को सामने लाया गया है। लकी अली की आवाज़ फिल्म की भावनात्मक दुनिया में एक अलग गर्मजोशी और नॉस्टैल्जिया जोड़ती नजर आ रही है।

पहली बार अजय देवगन के साथ लकी अली का सहयोग
खास बात यह है कि ‘मुस्कुरा दो’ लकी अली और अजय देवगन के पहले म्यूजिकल कोलैबोरेशन को भी दर्शाता है। टीज़र में सलगांवकर परिवार की एकजुटता और अपनों के लिए किसी भी हद तक जाने की भावना दिखाई गई है।

‘विंगांसा’ के बाद आया ‘मुस्कुरा दो’
इससे पहले फिल्म का पहला गाना ‘विंगांसा’ रिलीज हुआ था। गोअन पुर्तगाली में ‘विंगांसा’ का अर्थ बदला या प्रतिशोध होता है। गाने ने इस ओर इशारा किया था कि विजय सलगांवकर पर किसी की नजर है और उसकी हर हरकत पर नजर रखी जा रही है। वहीं ‘मुस्कुरा दो’ परिवार की भावनात्मक कहानी पर फोकस करता है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Luv Films (@luv_films)

मनोज मुंतशिर और रोचक कोहली की जोड़ी
‘मुस्कुरा दो’ के बोल मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं, जबकि इसका संगीत रोचक कोहली ने तैयार किया है। पूरा गाना 23 सितंबर को सभी प्रमुख स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर Sony Music India के जरिए रिलीज किया जाएगा।

दमदार स्टारकास्ट के साथ आखिरी अध्याय
अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी ‘दृश्यम द कन्क्लूज़न’ में अजय देवगन के साथ तब्बू, श्रिया सरन, रजत कपूर, जयदीप अहलावत और प्रकाश राज अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म में कमलेश सावंत, इशिता दत्ता और मृणाल जाधव भी शामिल हैं। Star Studio18 द्वारा प्रस्तुत और Panorama Studios की इस फिल्म की कहानी अभिषेक पाठक, आमिल कीयान खान और परवेज़ शेख ने लिखी है। फिल्म का निर्माण आलोक जैन, अजीत अंधारे, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक ने किया है। ‘दृश्यम द कन्क्लूज़न’ 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Reetu sharma

Related News