नहीं रहीं 90s की मशहूर एक्ट्रेस Asha Singh, महाभारत से मिली पहचान... अब बीमारी की वजह से 84 की उम्र में छोड़ दी दुनिया
punjabkesari.in Sunday, Aug 23, 2026 - 05:57 PM (IST)
Asha Singh : टीवी से लेकर फिल्मों तक अपनी अलग पहचान बनाने वाली मशहूर एक्ट्रेस आशा सिंह अब इस दुनिया में नहीं रही। मुंबई में वह करीब 3 महीनों से लंग्स इन्फेक्शन से जूझ रही थीं। लंबी बीमारी के बाद 22 अगस्त को उन्होंने अंतिम सांस ली। आशा सिंह अपने पीछे कई यादगार किरदारों की विरासत छोड़ गई हैं। बीआर चोपड़ा की महाभारत में निभाया गया उनका किरदार आज भी दर्शकों के दिलों में बसा हुआ है, जिसने उन्हें घर-घर में खास पहचान दिलाई।
इंडस्ट्री में था उनकी एक्टिंग का बोलबाला
आशा सिंह के निधन की खबर ने मनोरंजन जगत को गमगीन कर दिया है। इस दुखद समाचार से उनके परिवार, करीबी दोस्तों और उनके साथ काम करचुके कलाकारों को गहरा झटका लगा है। अपने लंबे करियर में आशा सिंह ने फिल्मों के साथ-साथ टेलीविजन इंडस्ट्री में भी कई यादगार किरदारों के जरिए खास पहचान बनाई थी।

आशा सिंह ने 1970 से की थी करियर की शुरुआत
आपको बता दें कि एक्ट्रेस आशा सिंह ने 1970 से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद अलग-अलग किरदारों के जरिए उन्होंने इंडस्ट्री में जगह बना ली। उनकी एक्टिंग अपने समय में काफी मशहूर थी।
महाभारत से मिली पहचान
आशा सिंह को खास पहचान बीआर चोपड़ा के पॉपुलर टीवी शो ‘महाभारत’ से मिली थी। इस शो में उन्होंने कृपी का किरदार निभाया था। आपको बता दें कि कृपी द्रोणाचार्य की पत्नी और अश्वत्थामा की माता थीं। इसके बाद से वो घर-घर में लोकप्रिय हो गईं।
निधन की खबर सुन शोक में डूबे फैंस
आशा सिंह के निधन की खबर से उनके फैंस भी बेहद भावुक हो गए हैं। जिन दर्शकों ने उन्हें फिल्मों और टीवी शोज में अलग-अलग किरदारों में देखा था, वे सोशल मीडिया पर उनके पुराने काम को याद कर रहे हैं और उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
