Asha Bhosle : राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई, आशा भोसले को नम आंखों से दी जा रही श्रद्धांजलि

punjabkesari.in Monday, Apr 13, 2026 - 12:51 PM (IST)

Mumbai : भारतीय संगीत जगत के लिए 12 अप्रैल का दिन बेहद दुखद रहा, जब दिग्गज गायिका Asha Bhosle ने मुंबई में अंतिम सांस ली। उनके परिवार और इलाज कर रहे डॉक्टरों ने पुष्टि की कि उनका निधन मल्टीपल ऑर्गन फेलियर के कारण हुआ। वहीं उनकी पोती जनाई भोसले के अनुसार, निधन से एक दिन पहले उन्हें सीने में संक्रमण और अत्यधिक थकान की शिकायत के चलते ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मुंबई स्थित उनके आवास पर अंतिम दर्शन के दौरान उनके पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटा गया, जो उनके योगदान और सम्मान का प्रतीक रहा। उन्हें राजकीय सम्मान के साथ विदाई दी जा रही है, जिससे पूरे देश में शोक की लहर है।

अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए फिल्म और संगीत जगत की कई जानी-मानी हस्तियां पहुंचीं। अभिनेत्री Vidya Balan और Urmila Matondkar ने भी उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अलावा क्रिकेट के दिग्गज Sachin Tendulkar अपनी पत्नी Anjali Tendulkar के साथ उनके घर पहुंचे और उन्हें नमन किया। मशहूर संगीतकार A. R. Rahman भी अंतिम दर्शन के लिए वहां मौजूद रहे।

आशा भोसले की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े। जानकारी के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार मुंबई के Shivaji Park में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। उनके परिवार के सदस्य आनंद भोसले ने बताया कि अंतिम संस्कार सोमवार शाम 4 बजे होगा। इससे पहले सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक कासा ग्रांडे बिल्डिंग में लोगों के लिए अंतिम दर्शन की व्यवस्था की गई है।

 

अपनी मधुर आवाज और हजारों यादगार गीतों के जरिए आशा भोसले ने संगीत की दुनिया में जो विरासत छोड़ी है, वह हमेशा अमर रहेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News