Kudi Haryane Val Di से सामने आया सोनम बाजवा और एम्मी विर्क का पहला लुक

punjabkesari.in Wednesday, May 08, 2024 - 04:08 PM (IST)

नई दिल्ली। एम्मी विर्क और सोनम बाजवा की सुपरहिट बॉक्स ऑफिस जोड़ी एक बार फिर एक साथ आ रही है। क्रॉस कल्चरल पंजाबी - हरियाणवी मनोरंजक फिल्म 'कुड़ी हरयाणे आल दी/छोरी हरियाणा आली' अगले महीने सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसी बीच इस फिल्म से पहला लुक पोस्टर लॉन्च हो गया है। टाइटल की बात की जाए तो ऐसा पहली बार है जब एक पंजाबी फिल्म के दो शीर्षक हैं और पहली बार पंजाबी सिनेमा में दो संस्कृतियों और दो भाषाओं को समान रूप से संतुलित करने की कोशिश की जा रही है।

 

'कुड़ी हरयाणे आल दी' से सामने आया सोनम बाजवा का पहला लुक 
सोनम बाजवा अपने करियर में पहली बार एक जाटनी का किरदार निभा रही हैं और पूरी फिल्म में हरियाणवी बोल रही हैं, जबकि एमी विर्क एक देसी जाट का किरदार निभा रहे हैं और पूरी फिल्म में पंजाबी बोल रहे हैं। दोनों की जोड़ी पंजाब और हरियाणा की मिलीजुली संस्कृति को दिखाएगी। बता दें कि 'कुड़ी हरयाणे आल दी' फिल्म कुश्ती और खेल की दुनिया पर केंद्रित एक रोमकॉम फिल्म है, जिसमें सभी कलाकार पंजाब-हरियाणा के साथ भारत की जाट संस्कृति का प्रतिनिधित्व करते हैं।

PunjabKesari

फिल्म में हरियाणवी सुपरस्टार अजय हुड्डा, प्रसिद्ध हरियाणवी और बॉलीवुड अभिनेता यशपाल शर्मा हैं, जिन्होंने हाल ही में अपनी राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म दादा लखमी के साथ हरियाणवी सिनेमा को पुनर्जीवित किया है। प्रतिष्ठित पंजाबी क्रिकेटर और अभिनेता योगराज सिंह के साथ हरदीप गिल, सीमा कौशल, हनी मट्टू, दीदार गिल जैसे अन्य शानदार पंजाबी कलाकार भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।

PunjabKesari

फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर हाल ही में लॉन्च किया गया है, जिसमें सोनम बाजवा और एमी अखाड़े में नजर आ रहे हैं। वहीं एक अन्य पोस्टर में सोनम एमी को रस्सी के पटेले पर खींच रही हैं।  इस फिल्म को राकेश धवन ने लिखा और डायरेक्ट किया है, जो पंजाबी ब्लॉकबस्टर पंजाबी फिल्म 'हौसला रख' और 'चल मेरे पुत्त' सीरीज के भी निर्देशक रहे हैं। 'कुड़ी हरियाणा आले दी/ छोरी हरियाणा आली' 14 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Varsha Yadav

Recommended News

Related News