Ajay Devgn की बड़ी मुश्किलें, जुहू वाले बंगले पर चला BMC का हथौड़ा, जानें क्या है पूरा मामला ?

punjabkesari.in Sunday, Oct 18, 2026 - 11:52 AM (IST)

Ajay Devgn Bungalow BMC Action : बॉलीवुड स्टार अजय देवगन के मुंबई के जुहू इलाके स्थित बंगले के कुछ हिस्सों को बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने तोड़ दिया है। इससे कुछ दिन पहले ही, अनधिकृत निर्माण को लेकर अभिनेता को काम रोकने का नोटिस दिया गया था। अजय का बंगला मुंबई के जुहू इलाके में 'कपोल कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी  में स्थित है और 7,802 वर्ग फुट में फैला है। खबरों के अनुसार, बंगले के अंदर बिना जरूरी अनुमति के बदलाव, पार्टिशन दीवारें बनाने, खिड़कियां लगाने और अन्य निर्माण कार्य किए जा रहे थे।रिपोर्ट्स के मुताबिक, बृहन्मुंबई नगर  निगम (BMC) ने 10 सितंबर 2026 को 'मुंबई नगर निगम अधिनियम' की धारा 354A के तहत एक नोटिस जारी किया था।

नोटिस में निर्देश दिया गया था कि निर्माण कार्य तुरंत रोक दिया जाए और जरूरी अनुमतियों के साथ संबंधित दस्तावेज जमा किए जाएं। नोटिस के बावजूद काम जारी रहने पर की गई कार्रवाई: नगर निगम के अनुसार, नोटिस जारी होने के बाद भी निर्माण कार्य नहीं रुका। इसके बाद, BMC ने बंगले में किए गए कथित अनधिकृत निर्माणों को हटाने की कार्रवाई की।

अजय देवगन का करियर 
अजय की बात करें तो, उन्हें आखिरी बार इंद्र कुमार द्वारा निर्देशित एडवेंचर-कॉमेडी फिल्म धमाल 4 में देखा गया था। यह धमाल फिल्म सीरीज की चौथी किस्त है और धमाल, डबल धमाल तथा टोटल धमाल का एक स्वतंत्र सीक्वल है। इस फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, रवि किशन, संजय मिश्रा, उपेंद्र लिमये, अंजलि आनंद, संजीदा शेख और ईशा गुप्ता  सहित कई कलाकार शामिल हैं।इसके बाद वे जगन शक्ति द्वारा निर्देशित फिल्म 'रेंजर' में नजर आएंगे। इस आगामी एक्शन-एडवेंचर बॉलीवुड फिल्म में संजय दत्त और तमन्ना भाटिया भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। खबरों के अनुसार, अभिनेता एक समर्पित वन अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं जो जानवरों के अवैध शिकार के खिलाफ लड़ रहा है, जबकि संजय दत्त मुख्य खलनायक के रूप में एक आपराधिक नेटवर्क को चला रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News