Cannes 2026 से सामने आया Alia Bhatt का तीसरा लुक, इस बार ट्रेडिशनल अंदाज में लूटी महफ़िल
punjabkesari.in Wednesday, May 13, 2026 - 04:56 PM (IST)
Alia Bhatt Cannes 2026 : कान फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत हुई है और एक के बाद एक फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस दौरान कपूर खानदान की बहू आलिया भट्ट सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में आलिया भारत पवेलियन के उद्घाटन इवेंट पहुंची और इस बार उनके ट्रेडिशनल लुक ने सबसे ज्यादा महफ़िल लूटी है। इस बार आलिया भट्ट के साथ एक्टर-डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर भी दिखाई दिए।

लाइट कलर की साड़ी पहनकर जीता दिल
आलिया भट्ट के तीसरे लुक में इस बार कुछ अलग बात थी। उन्होंने अपने इस लुक में भारतीय संस्कृति को दिखाने की कोशिश की। आज साड़ी पहनकर उन्होंने सबका दिल जीत लिया। क्रीम कलर की साड़ी के साथ उन्होंने मैचिंग बिंदी लगाई है, जो उनके लुक को और भी ज्यादा सुन्दर बना रही है। इतना ही नहीं हाथों में हथफूल पहनकर उन्होंने यह साबित कर दिया कि वो पक्की भारतीय हैं।

नोज रिंग पहनकर आ रही रानी वाइब्स
इस लुक की सबसे खास बात यह थी कि आलिया भट्ट के कोई लाउड मेकअप नहीं किया हुआ था और न ही कोई भारी ज्वेलरी पहनी थी। लेकिन उनका यह सिंपल लुक बड़ी-बड़ी ड्रेसेस को मात दे रहा था। ट्रेडिशनल के साथ आलिया भट्ट ने थोड़ा मॉडर्न टच देने के लिए कोटीनुमा ब्लाउज पहना हुआ था।

