अक्षय तृतीया स्पेशल: ‘गोल्डन टच’ से बॉक्स ऑफिस पर राज कर रहीं Rashmika Mandanna

punjabkesari.in Friday, Apr 17, 2026 - 01:54 PM (IST)

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। अक्षय तृतीया का त्योहार समृद्धि और सफलता का प्रतीक माना जाता है, और फिल्म इंडस्ट्री में अगर किसी स्टार ने इस “गोल्डन वैल्यू” को असल मायनों में जीया है, तो वो हैं Rashmika Mandanna। पैन-इंडिया लेवल पर अपनी मजबूत पकड़ के साथ रश्मिका आज इंडस्ट्री की सबसे भरोसेमंद और बैंकएबल एक्ट्रेसेस में गिनी जा रही हैं।

सादगी से स्टारडम तक का सुनहरा सफर
रश्मिका की खासियत सिर्फ उनकी खूबसूरती या स्क्रीन प्रेजेंस नहीं, बल्कि उनकी मास अपील और कनेक्ट है। उन्होंने हर तरह के दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाई है चाहे वो साउथ हो या हिंदी बेल्ट। उनकी मौजूदगी अब फिल्मों के लिए सक्सेस का सिंबल बन चुकी है।

ब्लॉकबस्टर फिल्मों से बनाया दबदबा
रश्मिका की फिल्मोग्राफी खुद उनके ‘गोल्डन टच’ की गवाही देती है।
 Pushpa: The Rise → ₹350 करोड़+ वर्ल्डवाइड
 Animal → ₹900 करोड़+* Pushpa 2: The Rule → ₹1700 करोड़+ (हिंदी में ₹800 करोड़+)
 Chhaava → ₹800 करोड़+

इन फिल्मों ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बनाए, बल्कि रश्मिका को टॉप लीग में स्थापित कर दिया।

 सिर्फ बॉक्स ऑफिस नहीं, एक्टिंग में भी दम
कमर्शियल हिट्स के साथ-साथ रश्मिका ने अपने एक्टिंग टैलेंट को भी साबित किया है। The Girlfriend में उनकी परफॉर्मेंस को क्रिटिक्स ने खूब सराहा, जिससे साफ है कि वो सिर्फ “हिट मशीन” नहीं, बल्कि एक मजबूत कलाकार भी हैं। रश्मिका का ये सफर यहीं रुकने वाला नहीं है। आने वाले समय में वो ‘Cocktail 2’, ‘Mysaa’, ‘Animal Park’, ‘Pushpa 3’ और ‘Ranbali’ जैसी बड़ी फिल्मों में नजर आने वाली हैं।

अक्षय तृतीया पर बन गईं सफलता का प्रतीक
इस अक्षय तृतीया पर Rashmika Mandanna सिर्फ एक स्टार नहीं, बल्कि सिनेमाई समृद्धि का प्रतीक बनकर उभरी हैं
एक ऐसी एक्ट्रेस, जिसकी वैल्यू हर फिल्म के साथ बढ़ती जा रही है और जिसका ‘गोल्डन टच’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार नया इतिहास लिख रहा है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Reetu sharma

Related News