Akshay Kumar ने मुंबई में फिर बेचे अपने 2 लग्जरी फ्लैट, 3.39 करोड़ का हुआ फायदा
punjabkesari.in Thursday, Jul 02, 2026 - 01:46 PM (IST)
Akshay Kumar : कुछ दिनों पहले करिश्मा कपूर ने मुंबई में अपना एक फ्लैट रेंट पर दिया था और अब अक्षय कुमार ने फिर से करोड़ों का सौदा किया है। अक्षय कुमार बहुत सारी प्रॉपर्टी के मालिक हैं, कुछ हफ्तों पहले उन्होंने मुंबई में अपने दो फ्लैट बेचे थे और अब फिर से उन्होंने अपने दो और फ्लैट बेच दिए हैं। इन फ्लैट्स को बेचने के बाद अक्षय कुमार को बहुत फायदा हुआ है। तो चलिए जानते हैं अक्षय कुमार ने कितने करोड़ में बेचे अपने फ्लैट्स।

अक्षय कुमार ने मुंबई में बेचे 2 फ्लैट्स
आपको बता दें कि अक्षय कुमार ने हाल ही में अपने मुंबई के मुलुंड वेस्ट स्थित अपनी दो लग्जरी संपत्तियों की बिक्री की है। खबरों के मुताबिक एक्टर ने अपने दोनों फ्लैट्स सनी होम केयर प्राइवेट लिमिटेड को बेच दिए हैं। अक्षय कुमार के दोनों ही अपार्टमेंट 18वीं मंजिल पर स्थित हैं और प्रॉपर्टी डील के लिए खरीदार की ओर से लाखों रुपये की स्टांप ड्यूटी भी अदा की गई है।

30 जून 2026 को किया सौदा
फ्लैट नंबर 1803 और 1804 पहले अक्षय कुमार के नाम थे लेकिन 30 जून 2026 को को उन्होंने इन्हे बेच दिया। CRE Matrix की रिपोर्ट के अनुसार अक्षय कुमार ने अपने फ्लैट्स को लगभग 12 करोड़ 38 लाख रुपये में बेचा है। दोनों फ्लैट्स का कारपेट एरिया 1,886 वर्ग फुट है। इनमें से प्रत्येक फ्लैट की बिक्री करीब 6.19 करोड़ रुपये में हुई। इस पूरी प्रॉपर्टी डील के लिए कुल 74.28 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी का भुगतान किया गया।
3.39 करोड़ का हुआ फायदा
इस प्रॉपर्टी को बेचने के बाद अक्षय कुमार को बहुत फायदा हुआ है। 2017 में उन्होंने इसे खरीदा था और उस समय इनकी कीमत कुल 44,933,620 थी और अब उन्होंने इसे बेचकर 3.39 करोड़ कामुनाफा कमाया है।

