Bigg Boss 19 विनर Gaurav Khanna की पत्नी फिर विवादों में, ओम शिवोहम पर अतरंगी अंदाज ने बटोरी नफरत

punjabkesari.in Monday, Apr 06, 2026 - 05:41 PM (IST)

Akanksha Chamola Controversy : Bigg Boss 19 के विजेता  Gaurav Khanna की पत्नी Akanksha Chamola हाल ही में एक इवेंट में सुर्खियों में आई हैं। पहले उन्हें डांस परफॉर्मेंस के कारण ट्रोल किया गया था, और अब उनका एक नया वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना शुरू हो गई है।

Akanksha Chamola Controversy

दरअसल, आकांक्षा एक इवेंट में मौजूद थीं, जहां संस्कृत मंत्र ओम शिवोहम बज रहा था। इस गंभीर मौके पर आकांक्षा का अजीब सा मुंह बनाना लोगों को पसंद नहीं आया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही यूजर्स ने उनकी हरकत पर आपत्ति जताई। कुछ ने उन्हें तमीज की कमी बताते हुए नसीहत देने की कोशिश की जबकि अन्य ने उनकी आलोचना में तीखे शब्दों का इस्तेमाल किया।

इससे पहले, आकांक्षा का शो दिल धोखा और इच्छा का प्रीमियर 12 फरवरी, 2026 को शेमारूमी पर हुआ था। शो के लॉन्च इवेंट में उन्होंने को-एक्टर्स कुंवर अमर और अली हसन के साथ डांस किया था। ट्रोल्स की बढ़ती आलोचना के जवाब में आकांक्षा ने इन्फ्लुएंसर जयति अनस्क्रिप्टेड का वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने इस मुद्दे पर खुलकर बात की।

Akanksha Chamola Controversy

इन्फ्लुएंसर ने सवाल उठाया कि Gaurav Khanna  की बिग बॉस जीत आकांक्षा के लिए क्यों समस्या बन गई है और उनके हर कदम पर इतनी कड़ी नजर क्यों रखी जा रही है। उन्होंने दोहरे मापदंड की भी ओर इशारा किया, यह बताते हुए कि जब गौरव ने अपने शो अनुपमा का प्रमोशन किया और को-एक्टर्स के साथ रोमांटिक सीन किए तब किसी ने आलोचना नहीं की। लेकिन आकांक्षा को केवल अपना काम करने के लिए ट्रोल किया जा रहा है।

इससे पहले भी, Bigg Boss 19 के पूर्व कंटेस्टेंट अवेज दरबार के साथ डांस करते हुए उनका वीडियो वायरल हुआ था। उस दौरान भी इंटरनेट पर उनकी शादी और निजी जिंदगी को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई गई थीं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News