अाखिर क्यों सरकार ने महात्मा गांधी के 164 साल पुराने स्कूल पर जड़ा ताला

punjabkesari.in Saturday, May 06, 2017 - 10:43 AM (IST)

राजकोट : गुजरात के राजकोट में स्थित अल्फ्रेड हाई स्कूल को अधिकारियों ने 164 साल बाद बंद कर दिया है। इसे अब संग्रहालय में तबदील करने का फैसला किया गया है। महात्मा गांधी ने 1887 में 18 साल की उम्र तक इसी स्कूल में शिक्षा ग्रहण की थी और इसे मोहन दास गांधी हाई स्कूल के नाम से भी जाना जाता था। अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहे सभी 125 छात्रों को स्थानांतरण प्रमाण पत्र देने शुरू कर दिए गए हैं ताकि वह दूसरे स्कूलों में शिक्षा ग्रहण कर सकें। राजकोट नगर निगम के आयुक्त बी.एन. पाणि ने कहा, ‘‘इस इमारत को 10 करोड़ रुपए की लागत से संग्रहालय में तबदील करने के लिए एक सलाहकार की सेवा ली जा रही है।यह संग्रहालय गांधी जी, सरदार पटेल और अन्य कई जानी-मानी हस्तियों का जीवन परिचय प्रदर्शित करेगा।’’

स्कूल की स्थापना 17 अक्तूबर, 1853 में ब्रिटिश  काल में हुई थी। उस समय यह सौराष्ट्र क्षेत्र का पहला अंगे्रजी माध्यम स्कूल था। यद्यपि इस स्कूल से गांधी जी का नाम जुड़ा था लेकिन इसका शिक्षा रिकॉर्ड बहुत खराब था। कुछ साल पहले इसके 60 एस.एस.सी. छात्रों में से कोई भी छात्र 10वीं की बोर्ड परीक्षा में पास नहीं हो पाया था।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News