अर्बन लीडर्स फेलोशिप: सरकार के मंत्रियों के साथ मिलेगा काम करने का मौका

punjabkesari.in Sunday, Oct 14, 2018 - 04:18 PM (IST)

दिल्ली सरकार ने युवाओं को दिल्ली सरकार में काम करने का मौका देते हुए मुख्यमंत्री अर्बन लीडर्स फेलोशिप योजना को लागू करने की घोषणा की है। जिन युवाओं को इस योजना के तहत चुना जाएगा उन्हें दिल्ली सरकार के मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ काम करने का मौका मिलेगा।

विशेषरूप से इन्हें शिक्षा,पर्यावरण,स्वास्थ्य,परिवहन व कला एवं संस्कृति आदि क्षेत्रों में काम करने का मौका दिया जाएगा। पॉलिसी बनाने की प्रक्रिया और उसे लागू करवाने में भी फेलो की भूमिका रहेगी। फिलहाल 30 फेलो की नियुक्ति की जाएगी। एक लाख 25 हजार रूपए मासिक वेतन पर 20 वरिष्ठ फेलो और 75 हजार रूपए मासिक वेतन पर 10 कनिष्ठ फेलो रखे जाएंगे। अधिकतम आयु 35 वर्ष तय की गई है। न्यूनतम 2 वर्ष का अनुभव अनिवार्य है। लोगों से 4 नवंबर तक फेलो बनने के लिए आवेदन मांगे गए हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja

Recommended News

Related News