UPSC Answer Key: यूपीएससी ने जारी की प्री एग्जाम की आंसर-की, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

punjabkesari.in Wednesday, Nov 10, 2021 - 01:31 PM (IST)

एजुकेशन डेस्क: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा, सीएसई 2020 की आंसर की जारी कर दी है। यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा पेपर I और पेपर II के लिए यह आंसर की जारी की गई है। अभ्यर्थी यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर आंसर की चेक कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 4 अक्टूबर 2020 को किया गया था। 

फाइनल रिजल्ट 24 सितंबर, 2021 को घोषित किया गया था। IIT बॉम्बे से सिविल इंजीनियरिंग में B.Tech करने वाले शुभम कुमार ने टॉप किया है, जबकि भोपाल से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में B. Tech करने वाली जागृति अवस्थी सेकंड टॉपर हैं। टॉप 25 कैंडिडेट्स में 13 पुरुष और 12 महिलाएं शामिल हैं। UPSC परिणाम 2020 24 सितंबर, 2021 को घोषित किया गया था। इसमें 761 स्टूडेंट्स ने टॉपर्स की लिस्ट में जगह बनाई और बिहार के शुभम कुमार AIR 1 के साथ IAS टॉपर 2021 बने।

UPSC प्रीलिम्स 2021 की परीक्षा 10 अक्टूबर, 2021 को कोविड-19 प्रोटोकॉल के साथ आयोजित की गई थी। बता दें कि, यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के योग्य होंगे।वहीं मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। 

UPSC Answer Key 2020: ऐसे चेक करें आंसर की

  • सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं। 
  • होम पेज पर दिए गए Examination टैब पर क्लिक करें और फिर Answer Key लिंक पर क्लिक करें। 
  • नया पेज खुल जाएगा। इस पेज पर आपको General Studies Paper – I General Studies Paper – II की आंसर की चेक करने का लिंक मिलेगा।
  • आपको जो आंसर की चेक करनी है उसके लिंक पर क्लिक करें।
  • क्लिक करने के बाद आपकी आंसर की आपके सामने खुल जाएगी।

Direct Link to download Paper I answer key
Direct Link to download Paper II answer key

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Recommended News

Related News